फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth falls on track after being hit by OHE at Ambala railway station

Haryana: अंबाला में ट्रेन की ओएचई पोल पर चढ़ा युवक, लटकते ही धमाके के साथ ट्रैक पर गिरा, घटना का वीडियो वायरल

Mon, 11 Mar 2024 09:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Mar 2024 09:00 PM IST
सार

अंबाला छावनी स्टेशन पर एक युवक ओएचई पोल पर चढ़ गया। इसके बाद वह लटक गया। देखते ही देखते वह बिजली की चपेट में आ गया। नीचे खड़े लोग वीडियो बना रहे थे। इतने में तेज धमाके के साथ युवक रेल ट्रैक पर आ गिरा। युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

विज्ञापन
Youth falls on track after being hit by OHE at Ambala railway station
वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आरपीएफ पोस्ट के ठीक सामने एक युवक देखते ही देखते ट्रेन की ओएचई (ओवर हेड वायर) के पोल पर चढ़ गया। सोमवार शाम करीब पांच बजे जैसे ही यात्रियों व आरपीएफ पोस्ट के मुलाजिमों की नजर पड़ी तो उन्होंने युवक को नीचे उतरने को कहा। मगर देखते ही देखते युवक ने सभी को अनदेखा कर पोल पर लटक गया और ओएचई की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन


जोरदार धमाकों के साथ युवक झुलसी अवस्था में रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। झुलसे युवक की पहचान छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर के चांपा गांव निवासी 18 वर्षीय रोहित के रूप में हुई। आनन-फानन आरपीएफ के मुलाजिमों ने रेलवे डॉक्टर को बुलाया और उपचार के लिए युवक को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि रोहित का पूरा शरीर झुलस गया था। साथ ही एक टांग में भी फ्रेक्चर होने के अलावा चेहरे पर एक जगह चार टांके भी थे। बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया। उधर, कई यात्रियों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम की बात कह दो दिन पहले छत्तीसगढ़ से निकाला था रोहित 

मामा गजानंद वर्मा ने बताया कि रोहित दो भाई-बहन हैं। उसके पिता का भी देहांत हो चुका है। दो दिन पहले ही रोहित अपने दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ से काम पर जाने की बात बोलकर निकला था। मामा ने बताया कि सोमवार दोपहर को ही किसी के मोबाइल से फोन करके रोहित ने बताया था कि उसके पास पैसे खत्म हो गए हैं। 200 रुपये इसी नंबर पर ऑनलाइन भेज दो। इतने में 200 रुपये भेज दिए। उस समय यह नहीं पता था कि रोहित अंबाला में है। साथ ही रोहित ने यह भी बताया था कि उसे दो दोस्त पीछे छूट गए हैं। शाम को पुलिस से सूचना मिली कि वह हादसे का शिकार हो गया है। 
 

एक युवक ओएचई पर चढ़ गया था। सूचन मिलते ही ओएचई की तारों को बंद करवा दिया था लेकिन उसे पहले ही युवक कूद गया था। डॉक्टर को बुलवाने के बाद उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल भेज दिया था।  गौरी शंकर, एएसएम, छावनी रेलवे स्टेशन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed