{"_id":"63987669bc9af61a7d3e7e2e","slug":"youth-drowned-into-kali-bein-river-in-kapurthala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली बेईं में डूबा युवक: NDRF की टीम कर रही तलाश, चमकदार वस्तु निकालने नदी में कूदा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली बेईं में डूबा युवक: NDRF की टीम कर रही तलाश, चमकदार वस्तु निकालने नदी में कूदा था
Tue, 13 Dec 2022 07:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:10 PM IST
सार
एनडीआरएफ टीम के 19 जवान खोजबीन में लगे हैं लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ की टीम मछली पकड़ने वाली नेट और दो बोट के जरिये काली बेईं में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
युवक की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला जिले के गांव दौलतपुर में युवक विक्की (21) की काली बेईं में डूबने की सूचना मिली है। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम के 19 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिये युवक की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक के परिजनों के अनुसार कपूरथला के गांव दौलतपुर निवासी पेशे से पेंटर विक्की गांव से गुजरती काली बेईं के नजदीक से गुजर रहा था।
विज्ञापन
उसको अचानक बेईं में कोई चमकदार वस्तु नजर आई। उसको निकालने के लिए वह काली बेईं में कूद गया लेकिन अभी तक विक्की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने विक्की की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। एनडीआरएफ टीम के 19 जवान खोजबीन में लगे हैं लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ की टीम मछली पकड़ने वाली नेट और दो बोट के जरिये काली बेईं में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन