फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth dies due to cold in Chandigarh Night temperature reaches six degrees

चंडीगढ़ में ठंड से युवक की मौत: रात का तापमान छह डिग्री पहुंचा, सर्द हवाओं से बढ़ी कंपकंपी, कोल्ड वेव का अलर्ट

Wed, 11 Dec 2024 09:53 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Dec 2024 09:53 PM IST
सार

चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रात का तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं ठंड से शहर में एक युवक की मौत हुई है। पलसोरा में 26 साल के युवक ने दम तोड़ दिया। उसे लोगों ने सुबह देखा। 

विज्ञापन
Youth dies due to cold in Chandigarh Night temperature reaches six degrees
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

चंडीगढ़ में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मंगलवार-बुधवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात भी रही। वहीं ठंड से शहर में एक मौत भी हुई है। पलसोरा निवासी 26 वर्षीय युवक मंगलवार की रात को नर्सरी में बने शेड में ही सो गया। सुबह लोगों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवाया। अभी पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पलसोरा निवासी युवक गुड्डू रोजाना शराब पीने का आदि था। वह नजदीक ही एक नर्सरी में रहता था। बीती रात को भी नशे में धुत युवक नर्सरी में ही सो गया। बुधवार सुबह जब वह नहीं उठा तो देखा कि वह बिना किसी गर्म कपड़े के ही ठंड में लेटा हुआ था और शरीर पूरा अकड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


अगले तीन दिन चलेगी शीतलहर 
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन शीतलहर चलने और न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। फिलहाल शहर में घने कोहरे की स्थिति नहीं है। अगले तीन दिन के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड का यह सिलसिला अगले हफ्ते तक जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और बचाव के सभी उपाय अपनाने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, गर्म पानी पीने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed