{"_id":"5ebeb6cbc706e818b00c3c30","slug":"youth-died-under-suspicious-circumstances-at-kot-kapura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कोटकपूरा में बहन के घर आए नौजवान की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कोटकपूरा में बहन के घर आए नौजवान की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लिया सैंपल
Fri, 15 May 2020 09:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 May 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजदीकी गांव ढिलवां कलां में अपनी बहन के घर आए एक नौजवान की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उसे एक निजी डॉक्टर से दवाई भी दिलवाई गई लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस युवक के कोरोना से पीड़ित होने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है और उसका अपनी निगरानी में सावधानीपूर्वक अंतिम संस्कार करवा दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के पिता पंचतत्व में विलीन, फूट-फूटकर रोए प्रकाश सिंह बादल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोगा के गांव लंडे का रहने वाला बलदेव सिंह (27) एक दिन पहले बुधवार को ही गांव ढिलवां कलां में अपनी बहन के घर आया हुआ था। गुरुवार सुबह तकलीफ होने पर उसने एक निजी डॉक्टर से दवाई भी ली लेकिन उसकी मौत हो गई। मौत के बाद गांव से मिली सूचना के आधार पर एसएमओ बाजाखाना डॉ.अवतारजीत सिंह, डीएसपी कोटकपूरा बलकार सिंह संधू, थाना सदर प्रभारी एसआई अमरजीत सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंचे।
इस मामले में एसएमओ डॉ. अवतारजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि यह युवक श्री आनंदपुर साहिब में हुए होला मोहल्ला से लौटा था। हालांकि यह बात पुरानी हो चुकी है लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर इस केस को पॉजिटिव के तौर पर डील किया है।