फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth died due to drug overdose in Faridkot of Punjab

Punjab News: फरीदकोट में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, बठिंडा में भी लाश मिलने से हड़कंप

Sun, 13 Nov 2022 07:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Nov 2022 07:41 PM IST
सार

भाई का आरोप है कि दोनों आरोपी उसके भाई को साथ लेकर गांव चहिल के तस्कर पीता सिंह से नशा लेकर आए। ओवरेडोज के कारण उसकी मौत हो गई। थाना सदर के एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
Youth died due to drug overdose in Faridkot of Punjab
मृतक सुखचैन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट के गांव भाणा में नशे की ओवरडोज से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई बावा सिंह के बयान पर गांव के ही रहने वाले मृतक के दो दोस्तों व गांव चहिल के एक नशा तस्कर को नामजद किया है। दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस को बावा सिंह ने बताया कि उसके भाई सुखचैन सिंह को गांव के ही दो युवक रवि सिंह उर्फ लक्की और अभिषेक सिंह घर से बुलाकर ले गए थे। वे बेहोशी की हालत में उसे वापस छोड़कर गए थे। सुखचैन सिंह को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


भाई का आरोप है कि दोनों आरोपी उसके भाई को साथ लेकर गांव चहिल के तस्कर पीता सिंह से नशा लेकर आए। ओवरेडोज के कारण उसकी मौत हो गई। थाना सदर के एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। केस में नामजद नशा तस्कर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद 
बठिंडा के गोनियाना रोड पर थाना नेहियांवाला के तहत गांव हरायपुर में एक खंडहर नुमा मकान में रविवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक की पहचान के लिए समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा एवं पुलिस प्रयास कर रही है। समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्य संदीप सिंह ने बताया कि युवक का शव की सूचना संस्था मुख्यालय में प्राप्त हुई। इसके बाद संस्था की टीम मौके पर पहुंची और थाना नेहियांवाला पुलिस को सूचित किया। 


संदीप सिंह ने बताया कि खाली प्लाट में झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। जिसकी बाजू पर इंजेक्शन के निशान थे और खून बह रहा था। मृतक युवक की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। संदीप ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। संदीप ने कहा कि संस्था और पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed