फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth died after bike collides with abandoned animal in Abohar of Punjab

दर्दनाक मौत: लावारिस पशु से टकराई बाइक, युवक के गर्दन में घुसी सींग, सिर के पार निकली

Sun, 15 Oct 2023 02:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Oct 2023 02:46 PM IST
सार

मृतक की पहचान अजीत नगर निवासी गुरमीत सिंह (22) के रूप में हुई है। वह शनिवार की रात को मजदूरी कर घर जा रहा था। जब वह अजीत नगर पहुंचा तो अचानक एक लावारिस पशु उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सींग युवक गर्दन से घुसी और सिर के पार निकल गई।

विज्ञापन
Youth died after bike collides with abandoned animal in Abohar of Punjab
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अबोहर में शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार अजीत नगर निवासी एक मजदूर ड्यूटी से अपने घर जा रहा था। रास्ते में अचानक लावारिस पशु आने से बाइक उससे टकरा गई। इस दौरान पशु की सींग गर्दन में घुस गई और सिर के पार निकल गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अजीत नगर निवासी गुरमीत सिंह (22) के रूप में हुई है। वह शनिवार की रात को मजदूरी कर घर जा रहा था। जब वह अजीत नगर पहुंचा तो अचानक एक लावारिस पशु उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सींग युवक गर्दन से घुसी और सिर के पार निकल गई।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस पहुंची लेकिन युवक को मृत पड़ा देख उठाया नहीं। इसके बाद सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था। पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। मृतक की एक बहन और एक छोटा भाई हैं। युवक की मौत के बाद से परिवार में मातम छाया है। उधर, लोगों ने प्रशासन के प्रति गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आज तक लावारिस पशुओं की समस्या का हल नहीं निकाल पाया है। इन लावारिस पशुओं की वजह से अक्सर हादसे होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed