{"_id":"1249c9471a57b8fb2bd80354a7e64058","slug":"youth-crowd-to-listen-punjabi-singer-jazzy-b-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में जैजीबी को सुनने उमड़ी युवाओं की 'फौज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में जैजीबी को सुनने उमड़ी युवाओं की 'फौज'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Apr 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडू़आं में पंजाबी सिंगर जैजीबी को सुनने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी। इसमें देश विदेश से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने विद्यार्थियों को खूब नचाया।
विज्ञापन
इस सांस्कृतिक शाम के दौरान नौजवानों के चहेते पंजाबी गायक जैजी बी समेत जेएस एल्ल सिंह, एके, सुखी, निंजा, नवीद अख्तर, मनी चिकनाई और एमी विर्क ने अपने एक से बढ़कर एक हिट गीतों से विद्यार्थियों का मनोरंजन करते हुए उन्हें नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
जैजी बी ने जिने मेरा दिल लुटया समेत नाग सांभ लै जुल्फां दे, जुगनी, हुस्नां दी सरकार, दिल, सूरमा, तेरा रूप आदि कई हिट गानों से स्टूडेंट्स को खूब नचाया।
विज्ञापन
सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यूनिवर्सिटी में समय -समय पर लगातार ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है। इस मौके पर सीयू के वाइस चांसलर डॉ. आरएस बावा, प्रो. वाइस चांसलर डॉ. बीएस सोही भी मौजूद रहे।