फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Congress groups returning from CM's rally clashed with each other

सीएम की रैली से लौट रहे यूथ कांग्रेसी आपस में भिड़े, फायरिंग में दो जख्मी, छह नामजद

Mon, 26 Oct 2020 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress groups returning from CM's rally clashed with each other
demo pic...

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की रैली से लौट रहे यूथ कांग्रेसियों के दो गुट रविवार को एनआईएस चौक के पास आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। उन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी सिटी वरुण शर्मा ने बताया कि मामले में हरविंदर जोई, अमर, शिबू, गोपी, गुरी और सोनू पेंटर समेत कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार, करीब पांच माह पहले पटियाला में यूथ कांग्रेसी नेता हरविंदर सिंह जोई के समर्थक शमशेर सिंह की हत्या हो गई थी। इस मामले में यूथ कांग्रेसी एसके खरोड़ समेत उसके गुट के 15 लोग नामजद किए गए थे। तभी से जोई और खरोड़ गुट में रंजिश चल रही थी। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर सवा दो बजे सीएम की रैली खत्म होने के बाद एनआईएस चौक पर दोनों गुट भिड़ गए। इसमें दो युवक चरणजीत सिंह और रेहान गोली लगने से जख्मी हो गए। चरणजीत को दो गोलियां लगीं जबकि रेहान की पीठ पर एक गोली लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आफिसर कालोनी पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल रेहान का कहना है कि हरविंदर सिंह जोई और उसके साथियों ने फायरिंग की थी जिससे वह घायल हो गया। वहीं, जोई का आरोप है कि दूसरे गुट ने उन पर गोलियां चलाईं। वहीं, सीएम की रैली के मद्देनजर जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद फायरिंग होना पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed