फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   youth Congress District Vice President's dead body found in hotel in rohtak

फांसी पर लटका मिला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 11 Dec 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Tue, 11 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
youth Congress District Vice President's dead body found in hotel in rohtak
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के रोहतक में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष का शव एक होटल में लटका मिला। मृतक मंयक शर्मा रोहतक के शास्त्री नगर के रहने वाले थे और बी-टेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। मंयक का शव शीला बाईपास स्थित सागर विला होटल में लटका मिला।

विज्ञापन


 मामले की सूचना पाते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं पुलिस जांच में मयंक के मोबाइल के मैसेज बॉक्स में आई एम कमिटेड सुसाइड लिखा हुआ मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की शादी 25 जनवरी को राजस्थान की युवती से होनी थी। शास्त्रीनगर निवासी नरेश शर्मा और उनके बेटे मयंक शर्मा की यूनिवर्सल इंटरप्राइजेज नाम से कंपनी है। 
विज्ञापन


मयंक युवा कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष भी था। साथ ही वह मातूराम इंजीनियरिंग कॉलेज से बी-टेक कर रहा था। बताया गया कि सोमवार सुबह मयंक बी-टेक फाइनल ईयर का पेपर देने के लिए घर से कॉलेज के लिए निकला था। लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचा। सोमवार देर शाम करीब सात बजे शीला बाईपास स्थित सागर विला होटल के कमरा नंबर 213 में मयंक का शव पंखे पर फांसी से लटका मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

youth Congress District Vice President's dead body found in hotel in rohtak
demo pic

मामले की सूचना पाते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही। मयंक के पिता ने बताया कि 25 जनवरी को राजस्थान की युवती से मयंक की शादी होनी थी। वह कहीं से भी परेशान नहीं था। मयंक की हत्या की गई है। वहीं पुलिस ने जब मयंक का मोबाइल चेक किया तो उसके मैसेज बॉक्स में आई एम कमिटेड सुसाइड लिखा मिला। मामले की सूचना मिलने पर एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया भी मौके पर पहुंचीं।

बीयर और सिगरेट भी मौके से मिली
पुलिस के अनुसार मयंक के कमरे से बीयर की दो बोतल, सिगरेट, नमकीन भी बरामद की गई। हालांकि, मयंक के पिता ने कहा कि मंयक शराब व बीयर का सेवन नहीं करता था। हत्या करने वाले आरोपी भी घटना के समय होटल में थे। आरोपियों पर ही बीयर की बोतल ओर सिगरेट लाने का दावा किया है।

आरोपियों ने ही लिखा मोबाइल में मेसेज
परिजनों का दावा है कि मयंक के मोबाइल में हत्या करने वाले आरोपियों ने ही मैसेज टाइप किया। ताकि किसी पर पुलिस को शक न हो। क्योंकि यदि मयंक मैसेज टाइप करता तो वह उसे परिजनों या फिर दोस्तों के पास भी भेज सकता था। मगर मैसेज किसी को नहीं भेजा गया।

 युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष का शव शीला बाईपास स्थित होटल में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उपाध्यक्ष ने आत्महत्या की या फिर हत्या की गई, जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। -नरेंद्र कुमार, एसएचओ, अर्बन एस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed