{"_id":"58614a764f1c1b5b26eeae94","slug":"youth-congress-attack-on-pm-modi-raised-questions-about-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पीएम मोदी खाते भी हैं और खाने भी देते हैं, फूट गया गुब्बारा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पीएम मोदी खाते भी हैं और खाने भी देते हैं, फूट गया गुब्बारा'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी अमित शाह
- फोटो : pti
युवा कांग्रेस ने सोमवार को दड़वा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरमेल केसरी ने कहा कि, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खुलासे के बाद प्रधानमंत्री के न खाऊंगा और न खाने दूंगा वाले जुमले का गुब्बारा फूट गया है।
अब यह साबित हो गया है कि वो खाते भी हैं और खाने भी देते हैं। मोदी की सत्ता की बुनियाद पूरी तरह उद्योगपतियों के काले धन पर टिकी है।
Trending Videos
'न सुनते हैं, न संसद में विपक्ष को बोलने देते हैं'
पीएम
- फोटो : self
सत्ता हासिल करने के लिए जिन उद्योगपतियों से धन लिया था, और अब सत्ता में आकर गरीबों के नहीं, उद्योगपतियों और धन्ना सेठो के लिए काम कर रहे हैं।
मोदी जी न सुनते हैं, न संसद में विपक्ष को बोलने देते हैं। एकतरफा संवाद करते हैं। ऐसे तानाशाह शासक के लिए भारतीय लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।
इसलिए उन्होंने पूरे देश को भटकाने के लिए आनन फानन में नोटबंदी का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी का पुतला भी फूंका।