{"_id":"6700897b2a4790a4e405d284","slug":"youth-caught-with-50-intoxicating-injections-found-guilty-7-will-be-sentenced-chandigarh-news-c-16-pkl1043-532572-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़ा युवक दोषी करार, 7 को सुनाई जाएगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़ा युवक दोषी करार, 7 को सुनाई जाएगी सजा
विज्ञापन
चंडीगढ़। अक्तूबर 2018 को 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़े युवक को दोषी करार दिया गया है। 7 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पंजाब के समराला के मंजीत सिंह उर्फ मनी को अक्तूबर 2018 में 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया था। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत विशेष अदालत ने दोषी ठहराया है जिसकी सजा का ऐलान 7 अक्तूबर को किया जाएगा।
मंजीत के खिलाफ यूटी पुलिस कर्मचारी नवीन की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल में मंजीत कट्टे के साथ घूम रहा है। पुलिस ने जब मंजीत को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनका कोई लाइसेंस उसके पास नहीं था।