फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth attacked with knife, admitted in GMCH-32

Chandigarh News: चाकू से युवक पर किया हमला, जीएमसीएच-32 में भर्ती

Thu, 25 Apr 2024 07:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with knife, admitted in GMCH-32
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में संजय कॉलोनी के सार्वजनिक शौचालय के पास खड़े युवक पर दूसरे युवक ने तेजधार चाकू से हमला कर दिया। चाकू से वार होते ही युवक लहूलुहान हो गया और हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल युवक को जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया गया जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर हमला करने वाले युवक नितिन कुमार उर्फ गप्पा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स निवासी सचिन ने बताया कि मंगलवार को वह फेज-1 में सार्वजनिक शौचालय के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां पर नितिन कुमार उर्फ गप्पा पहुंच गया और उसके साथ बेवजह ही झगड़ा करने लगा। हालांकि उसने उसे रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते नितिन ने अपनी पेंट की जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed