फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Akali Dal gheraoed CM's residence

Chandigarh News: यूथ अकाली दल ने सीएम आवास का किया घेराव, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

Wed, 18 Sep 2024 07:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Youth Akali Dal gheraoed CM's residence
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस दौरान यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर की अगुवाई में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव कर प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की। झिंझर ने कहा कि मोहाली में हुए 100 करोड़ के फर्जी कॉल सेंटर मामले में इंस्पेक्टर अमनजोत कौर ने डीजीपी को शिकायत दी थी। इस पर पंजाब डीजीपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। झिंझर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंस्पेक्टर की शिकायत में यह स्पष्ट है कि इस फर्जी कॉल सेंटर मामले में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आरोपियों को बचाने के लिए अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल किया है। ऐसे में इस शिक्षा मंत्री बैंस को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यूथ अकाली दल के युवा कार्यकर्ता सीएम आवास से करीब 100 मीटर पहले लगे बैरिकेडिंग को बड़ी आसानी से पार करते हुए जब सीएम आवास के करीब जा पहुंचे, तो चंडीगढ़ पुलिस एकदम से हरकत में आई। इस दौरान यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर के साथ 32 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में पुलिस ने रिहा कर दिया। इस अवसर पर यूथ अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि हमने यह स्पष्ट कर दिया है 100 करोड़ रुपये के साइबर घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी एक दिखावा मात्र है, जिसमें हरजोत बैंस और उनकी पत्नी ज्योति यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। राज्य का कोई भी पुलिस अधिकारी किसी भी मंत्री की भूमिका की जांच नहीं कर सकता। हमने सरकार से मामले की उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच तथा साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का पता लगाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed