फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Akali Dal District President resigns from his post

यूथ अकाली दल के संगरूर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बोले- बतौर कार्यकर्ता काम करते रहेंगे

Fri, 31 Jan 2020 06:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Jan 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Youth Akali Dal District President resigns from his post
विश्वजीत सिंह लिटलू ग्रेवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले ढींढसा परिवार के बाद अकाली दल में नेताओं द्वारा पार्टी से इस्तीफे देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके चलते शुक्रवार को संगरूर से यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह लिटलू ग्रेवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि उनके पूर्वजों से लेकर उन तक हमारी पार्टी शिरोमणि अकाली दल रही है और मरते दम तक शिरोमणि अकाली दल ही रहेगी। उन्होंने कहा कि मन बहुत दुखी है और अब महसूस होने लगा है कि पार्टी लोगों में मजाक की पात्र बनती जा रही है। रोजाना की बयानबाजी खास करके दिल्ली मतदान को लेकर लोगों में हमारा मजाक बन रहा है। 
विज्ञापन


पार्टी में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का यत्न किया जाए। वह किसी नेता का विरोध नहीं करते लेकिन कई बार फैसले समय को देखकर लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि 2022 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बने, जिसके लिए वह और उनके साथी बतौर वर्कर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजुक दौर का सामना कर रही पार्टी को स्व-मंथन करके सुधार करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने सुखदेव सिंह ढींढसा की इस बात को सही ठहराते हुए कहा कि लोगों के अधिकारों की बात करने वाली पार्टी को लोग ही नकार दें और मजाक बना दें, तो हमें भी समझना चाहिए कि कुछ तो गलत हुआ है जो सुधारना है। उन्होंने फिर दोहराया कि वह बतौर वर्कर अकाली दल के लिए काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed