फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Your plan-your door program, emphasis on inclusive development

Chandigarh News: आपकी योजना-आपके द्वार कार्यक्रम, समावेशी विकास पर जोर

Tue, 24 Mar 2026 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Your plan-your door program, emphasis on inclusive development
चंडीगढ़। सेक्टर-40 के सामुदायिक केंद्र में सोमवार को फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन्स की ओर से आपकी योजना-आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आम नागरिकों तक पहुंचाना रहा। फेडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दलविंदर सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मेयर एवं प्रशासक सलाहकार समिति के सदस्य देवेश मोदगिल मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए जबकि पार्षद गुरबख्श रावत विशिष्ट अतिथि रहीं।
विज्ञापन

मोदगिल ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान में निहित है। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को समावेशी विकास का आधार बताया। उन्होंने शगुन योजना के तहत 31 हजार की सहायता, सेक्टर-16 अस्पताल में शाम की ओपीडी, पेंशन वृद्धि प्रस्ताव और सेक्टर-49 में वरिष्ठ नागरिक गृह निर्माण जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन्स सेक्टर-40 के पदाधिकारी एसके खोसला, आरएस लड्डू, एचआर भाटिया, रचना, बीएस रंधावा, हरबंस सिंह, गुरमीत सिंह, देवेंद्र बेनीपाल, प्रदीप महाजन, तरसेम शर्मा, हरप्रीत सिंह, अनु, सरला, हरीश ठाकुर और नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed