फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Your mandi will start soon, agenda will come for day market

जल्द शुरू होगी अपनी मंडी, डे मार्केट के लिए सदन की बैठक में आएगा एजेंडा

Sat, 13 Jun 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Your mandi will start soon, agenda will come for day market
चंडीगढ़। नगर निगम में शुक्रवार को अपनी मंडी व डे मार्केट कमेटी की बैठक हुई। पार्षद शीला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि प्रशासन से ढील मिलने के बाद अपनी मंडी को फिर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूरी सुरक्षा व्यवस्था को देखने के बाद दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

सदस्यों ने तय किया कि डे मार्केट के लिए समीक्षा की जाएगी। उसके बाद एक एजेंडा तैयार किया जाएगा। उसे सदन की बैठक में लाया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि सब्जी बेचने के लिए 8 ×10 की जगह देनी होगी। साथ ही सब्जी वालों को भी इतनी ही जगह में सब्जी बेचने के लिए कहना होगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर व पार्षद रविकांत शर्मा, हीरा नेगी, मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल, डॉ. ज्योत्सना विग व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed