फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man stabbed with knife, condition critical

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से वार, हालत गंभीर

Thu, 22 Oct 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed with knife, condition critical
चंडीगढ़। सेक्टर-52 स्थित टीन कॉलोनी में नाबालिग समेत चार हमलावरों ने चाकू मारकर 20 वर्षीय युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने आरोपी रिंकू, बिल्ला समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े नौ बजे टीन कॉलोनी में चाकूबाजी की सूचना मिली। सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज कुलदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल का नाम बरिंदर कुमार है और वह सेक्टर-52 के मकान नंबर (86) में रहता है। बरिंदर ने बताया कि वह सरकारी स्कूल स्थित एक पार्क के पास खड़ा था। इसी दौरान हमलावर आए और उस पर चाकू से वार किया। बचने के लिए वह दौड़ते हुए पास ही एक घर में घुस गया। लेकिन हमलावरों ने पीछा नहीं छोड़ा और उसकी कमर में चाकू घोंप दिया। उसकी चीख सुनकर लोग जाम हुए तो हमलावर भाग गए। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पहले भी इनके बीच लड़ाई झगड़े होते रहे हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed