{"_id":"5f6ba3118ebc3e00511dfcc9","slug":"young-man-stabbed-protesting-selling-cannabis-beaten-parents-rescue-accused-started-chandigarh-news-pkl38880131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा बेचने का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू, बीच बचाव करने आए माता-पिता को भी पीटा, आरोपी की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा बेचने का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू, बीच बचाव करने आए माता-पिता को भी पीटा, आरोपी की तलाश शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-52 में गांजा बेचने का विरोध करने पर सात बदमाशों ने एक युवक के गले पर चाकू मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बीच-बचाव करने पर युवक के माता-पिता की भी पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासी घायल राहुल (27) को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी सुरेश, राजीव, रवि, प्रीतम, गुनू, काकी और तनु के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जय कुमार सेक्टर-52डी के मकान नंबर (1288) में परिवार समेत रहते हैं। जय कुमार का आरोप है कि बीते मंगलवार दोपहर को उक्त युवक इलाके में गांजा बेच रहे थे। इस दौरान उन्होंने और उनके बेटे राहुल ने नशा बेचने का विरोध किया। इस पर युवक अपनी गलती मानकर चले गए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपी हथियारों के साथ वहां आ धमके और गाली-गलौच शुरू कर दी और उनके बेटे राहुल पर चाकू से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। इस दौरान जब उन्होंने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को भी पीटा। शोरशराबा देख मौके पर आसपास के लोग जमा होने लगे तो आरोपी भाग निकले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर उक्त आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 147, 148, 149, 323, 324 और 506 के तहत मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस का कहना है कि इलाके में नशा बिकने वाली बात झूठी है, दोनों पक्षों के बीच पहले भी लड़ाई झगड़े होते रहे हैं, रंजिश के चलते वारदत को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
राहुल के बड़े भाई की हो चुकी है हत्या
शिकायतकर्ता जय कुमार ने कहा कि जुलाई 2016 में सेक्टर-52 में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी के चलते राहुल के बड़े भाई कृष्ण कुमार की चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। वहीं, अब दूसरे बेटे पर चाकू से हमला किया गया है। वारदात के बाद से परिवार खौफ में है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजें। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है।