फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man, poison, court, wife, Batala

युवक ने कोर्ट परिसर में निगला जहर

Wed, 05 Nov 2014 10:54 PM IST
बटाला ।
बटाला । Updated Wed, 05 Nov 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
young man, poison, court, wife, Batala
पत्नी से चल रहे विवाद के बीच बुधवार को एक युवक ने कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह पत्नी की ओर से गुजारा भत्ते की मांग को लेकर कोर्ट में लंबित वाद में तारीख के दौरान पैरवी के लिए वहां पहुंचा था। बाद में हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए अमृतसर ले जाया गया।
विज्ञापन


 एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि गांव घन्नियां के बांगर के रहने वाले जगजीत सिंह की अपनी पत्नी से अनबन चल रही है। पत्नी ने अपने पति से गुजारा भत्ते की मांग को लेकर अदालत में वाद दाखिल किया है। इसी मामले में बुधवार को तारीख थी। मामले में अपने पक्ष की पैरवी के लिए जगजीत सिंह भी कोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन



बताया जाता है कि इसी बीच उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसका पला बाकी लोगों को तब चला जब वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग से दुराचार
धारीवाल/गुरदासपुर । पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मसला पुलिस स्टेशन घुम्मणकलां क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


थाना मुखी विश्वनाथ ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ गांव मुगल निवासी गुलजार सिंह ने डरा-धमकाकर दुराचार किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के चचा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed