फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Congressmen who were going to lock the mayor's office were stopped by police and detained.

Chandigarh News: मेयर दफ्तर में ताला लगाने जा रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिया

Fri, 09 Feb 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Young Congressmen who were going to lock the mayor's office were stopped by police and detained.
चंडीगढ़। मेयर चुनाव में धांधली के विरोध में मेयर ऑफिस को ताला लगाने जा रहे युवा कांग्रेसियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर वीरवार को जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पहले से ही बैरिकेड लगाए खड़ी पुलिस ने गेट तक नहीं पहुंचने दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आगे बढ़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके कुछ देर बाद ही नगर निगम दफ्तर के बाहर पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने युवा कांग्रेसियों का हौसला बढ़ाया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक मेयर पद से मनोज सोनकर को नहीं हटाया जाता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी बीच युवा कांग्रेस की दूसरी और तीसरी टीम भी नारेबाजी करते नगर निगम दफ्तर के बाहर पहुंची। हालांकि, पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने नगर निगम दफ्तर की चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी थी। हर तरफ बैरिकेड लगा रखा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। इससे अच्छा होता कि मेयर चुनाव में धांधली करने वाले वाले खुद ही सुप्रीम कोर्ट में अपनी गलती मान लेते।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस का रोष प्रदर्शन दीपक लुबाना की अध्यक्षता में हुआ। दीपक लुबाना ने कहा कि भाजपा ने पहले मेयर चुनाव में धांधली की और अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पुलिस को आगे कर रखा है। प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। मेयर चुनाव में हेराफेरी के चलते मनोज सोनकर के पास कोई हक नहीं है कि वह मेयर ऑफिस में बैठें।
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि भाजपा अब लोगों से प्रदर्शन का हक भी छीन रही है। जब भी कांग्रेस के नेता और युवा विरोध प्रदर्शन करने लिए सड़क पर उतरते हैं तब-तब भाजपा पुलिस से उनकी आवाज को दबाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि वीरवार को भी पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ युवाओं को चोटें आई हैं। इससे पहले बुधवार को भी सेक्टर 35 में एनएसयूआई के प्रदर्शन में कई युवा घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के प्रयोग की निंदा की है। रोष प्रदर्शन में कांग्रेस पार्षद सचिन गालव, लव कुमार, यादविंदर मेहता, राष्ट्रीय संयोजक आशीष गजनवी, सीनियर उपाध्यक्ष जानू मलिक, महासचिव सुखदेव सिंह, विनायक बंगिया, नवदीप सिंह, सचिव रवि राणा, फैजान खान, अतिंदर सिंह रॉबी, जिला प्रधान धीरज गुप्ता, जिला कार्यकारिणी प्रधान आशु वेद, वार्ड प्रधान विकास, दीपक जायसवाल, आशु शर्मा, शिवम शर्मा, दीपांशु, साहिल, मोहित, रविंद्र अटवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed