फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young children are getting more infected with Corona, a separate ward will be built in ESIC Hospital, Rambardar

कोरोना से छोटे बच्चे ज्यादा हो रहे संक्रमित, रामदरबार स्थित ईएसआईसी अस्पताल में बनेगा अलग वार्ड

Thu, 13 May 2021 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Young children are getting more infected with Corona, a separate ward will be built in ESIC Hospital, Rambardar
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के आग्रह पर केंद्र सरकार ने रामदरबार स्थित ईएसआईसी मॉडल अस्पताल को कोविड अस्पताल में तब्दील करने की मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने बुधवार को ईएसआईसी को अपने अधीन ले लिया है। यहां पर कोरोना से संक्रमित होने पर सिर्फ छोटे बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

ईएसआईसी मॉडल अस्पताल में बाल चिकित्सा वार्ड (पीडियाट्रिक वार्ड) होने की वजह से यहां पर कोविड-19 बच्चों को ट्रीटमेंट के लिए भर्ती किया जाएगा। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इस संबंध में आदेश दिए हैं। प्रशासक ने कहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट युवाओं के साथ छोटे बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है। इसे देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को एक ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे, जहां पर सिर्फ छोटे बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाए। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों ने पाया कि ईएसआईसी में पहले से ही बाल चिकित्सा वार्ड है, ऐसे में यहां बच्चों के लिए कोविड वार्ड बनाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed