फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Boy Nishan Singh Met to Family after Seen in Satinder Sartaj Song Video

बेमिसालः पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के गाने ने शख्स को परिवार से मिलवाया, ऐसी हालत में मिला था

Thu, 10 Oct 2019 01:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Oct 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Young Boy Nishan Singh Met to Family after Seen in Satinder Sartaj Song Video
परिवार के साथ निशान सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रभ आसरा में रह रहे निशान सिंह को गायक सतिंदर सरताज के गीत की वीडियो शूटिंग के बाद बिछड़ा परिवार मिल गया। मामला कुराली के गांव पडियाला है। गीत की शूटिंग में दिखाई दिए निशान सिंह का परिवार उसे पहचानकर लेने के लिए प्रभ आसरा में पहुंचा। निशान सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने जहां संस्था का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


वहीं सतिंदर सरताज के गीत ‘हिमायत’ की परिवार की असल रूप में हिमायत की है। भाई शमशेर सिंह और रजिंदर कौर ने बताया कि 23 मार्च को निशान सिंह (22) कुराली पुलिस को शहर के रेलवे स्टेशन से बहुत ही दयनीय हालत में मिला था। वह बोलने तथा अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ था।
विज्ञापन


कई महीनों के उपचार और सेवा-संभाल के बाद निशान सिंह की मानसिक और शारीरिक हालत में काफी सुधार हुआ। इस उपरांत संस्था में उसका नाम सज्जन सिंह रखा गया। सोनू प्रोडक्शन द्वारा डायरेक्टर संदीप शर्मा के निर्देशों में सतिंदर सरताज के गीत हिमायत की शूटिंग प्रभ आसरा संस्था में की गई। इस गीत के फिल्मांकन में संस्था में रह रहे लावारिस प्राणियों ने भी भाग लिया। गीत की वीडियो में निशान सिंह भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में निशान सिंह को देखकर परिवार लेने पहुंचा
जब गीत का वीडियो रिलीज होने उपरांत मार्केट में आया तो निशान सिंह का परिवार उसे देखकर खुश हो गया। इसके बाद परिवार ने तुरंत प्रभ आसरा के साथ संपर्क किया। पहचान होने के बाद निशान सिंह के पारिवारिक सदस्य गुरदासपुर से उसे लेने के लिए संस्था में पहुंचे। संस्था के प्रबंधकों ने निशान सिंह के पारिवारिक सदस्यों की पहचान करने उपरांत निशान सिंह को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed