{"_id":"653c17cb1cd1cad5c4078129","slug":"you-can-send-rs-2000-notes-to-rbi-by-post-for-exchange-chandigarh-news-c-16-sml1026-271252-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बदलने के लिए डाक से भी आरबीआई को भेज सकेंगे दो हजार के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बदलने के लिए डाक से भी आरबीआई को भेज सकेंगे दो हजार के नोट
विज्ञापन
चंडीगढ़। 2000 के नाेट बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालय के बाहर घंटों लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं। अपने नजदीकी डाकघर से आरबीआई को पैसे भेज सकते हैं जो सीधा व्यक्ति के खाते में डाले जाएंगे।
सात अक्तूबर को आरबीआई ने बैंक शाखाओं में 2000 के नोट बदलने पर रोक लगा दी, लेकिन आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में नोट बदलने की सुविधा अभी भी दी जा रही है। देशभर में सिर्फ 19 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर- 17 में आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालय में रोज हिमाचल और पंजाब से लोग नोट बदलने के लिए लाइन में लगकर तीन-तीन घंटे इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पैसे बदलने के लिए उन्हें घंटों लाइन में इंतजार करने की जरूरत नहीं। आरबीआई ने क्षेत्रीय कार्यालयों में नोट जमा करने के लिए डाक की सुविधा भी रखी है जिसका जानकारी उनकी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
2000 के नोट डाक के जरिए भेजने की प्रक्रिया
सेक्टर-17 स्थित प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक चमन लाल ने बताया 2000 के नोट को आरबीआई के किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में भेजने के लिए व्यक्ति को नजदीकी डाकघर से इंश्योर्ड आर्टिकल बुक करना होगा, काउंटर के सामने लिफाफे (एनवेलप) में 2000 के नोट डालने होंगे। एक बार में 20,000 तक की राशि यानी 2000 रुपये के 10 नोट डाल सकते हैं। लिफाफे में नोटों के साथ उनकी संख्या, कुल राशि, अपना नाम और खाते की सारी जानकारी देनी होगी। लिफाफे के बाहर भी कुल राशि, भेजने वाले का नाम और आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालय का पता और जनरल मैनेजर लिखना है। खाताधारक अपनी पासबुक में दी जानकारी की फोटोकॉपी लिफाफे में डाल सकते हैं। इसके बाद व्यक्ति के सामने ही कर्मचारी लिफाफे को सील करेगा। सील पर व्यक्ति की निजी वस्तु की मुहर लगेगी।
विज्ञापन
पैसे भेजने के बाद ऐसे मिलेगी आगे की जानकारी
डाक भेजते समय ऑर्डर पर 13 अंक का बारकोड लगेगा, जिसे भारतीय डाक सेवा की वेबसाइट पर डाल कर उसे ट्रैक कर सकते हैं। ऑर्डर करते समय अपना नंबर जरूर पंजीकृत करवाएं जिससे लिफाफे के पते पर पहुंचने पर एसएमएस से भी सूचना मिलेगी। सेक्टर- 17 स्थित आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी ने बताया डाक मिलने के दो-तीन महीने के अंदर पैसों को खाताधारकों के खाते में डाला जाएगा। खाते में पैसे एनएफटी के जरिए पड़ेंगे। इसके अलावा अपने लिफाफे की जानकारी लेने के लिए उनके दफ्तर के नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।