फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yogendra yadav swaraj samvad in punjab on 24 may

हरियाणा के बाद अब पंजाब में 'स्वराज संवाद' की तैयारी

Mon, 27 Apr 2015 10:20 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Apr 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
yogendra yadav swaraj samvad in punjab on 24 may

आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव का फोकस अब पंजाब पर होगा। गुड़गांव के बाद अब पंजाब में भी स्वराज संवाद आयोजित किया जाएगा। इसके जरिये योगेंद्र गुट आप के ज्यादा से ज्यादा वॉलंटियर्स को अपने साथ जोड़ने और शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा, क्योंकि दिल्ली के बाद आप का सबसे बड़ा जनाधार पंजाब में ही है। यहां केचार सांसदों में से एक डॉ. धरमवीर गांधी इस गुट के साथ हैं।

विज्ञापन


स्वराज संवाद 24 मई को लुधियाना में आयोजित किया जाएगा। इसमें काफी भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है, ताकि और लोगों को अपने साथ जोड़ा जा सके।

इसके लिए अंदरखाते वॉलंटियर्स को जोड़ने का काम शुरू किया जा चुका है। इसके अलावा तीन मई को लुधियाना में ही एक और अहम बैठक बुलाई गई है, जोकि स्वराज संवाद की तैयारी बैठक होगी। बैठक में प्रशांत भूषण भी आएंगे। इसमें डॉ. धरमवीर गांधी के भी शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


बैठक का आयोजन एक मैरिज पैलेस में किया जा रहा है। आसार हैं कि इसमें पांच सौ से ज्यादा लोगों को जुटाया जा सकता है। बैठक से साफ हो जाएगा कि लुधियाना में होने वाले स्वराज संवाद में कितने लोग जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र गुट की ओर से आयोजन की कमान संभाल रहे प्रो. मनजीत सिंह ने कहा कि तीन मई की बैठक के लिए वॉलंटियर्स को लामबंद किया जा रहा है।

अगस्त में शुरू होगा अभियान

योगेंद्र यादव गुट ने फिलहाल पार्टी बनाने के बजाय कैडर खड़ा करने की योजना बनाई है। इसके पहले चरण में प्रमुख जगहों पर गुड़गांव की तर्ज पर स्वराज संवाद आयोजित किया जाएगा।

अगले चरण में अगस्त-15 से स्वराज अभियान यात्रा निकाली जाएगी। इसकी अगुवाई योगेंद्र करेंगे। यह यात्रा सौ दिन की होगी और देश के उन तमाम सूबों में जाएगी, जहां आम आदमी पार्टी का मजबूत जनाधार है।


इस यात्रा के दौरान ही योगेंद्र गुट कैडर खड़ा करने की कोशिश करेगा। स्वराज संवाद और यात्रा का सिलसिला करीब छह महीने चलेगा। इस दौरान मिलने वाले जनसमर्थन को देखते हुए ही अगला कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed