{"_id":"e996bf61e2922b362edf8d0ba8ea989e","slug":"yogendra-yadav-punjab-road-show-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' के योगेंद्र यादव का पंजाब का रोड मैप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' के योगेंद्र यादव का पंजाब का रोड मैप तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Apr 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में लोकसभा चुनाव के आखिरी पड़ाव में आम आदमी पार्टी की कमान योगेंद्र यादव संभालेंगे। यादव 24-27 अप्रैल तक पंजाब में डेरा डालेंगे और इस दौरान दस लोकसभा हलकों में पार्टी उम्मीदवारों के हक में रोड शो व रैलियां करेंगे। यह जानकारी पंजाब इकाई के कंवीनर सुमेल सिंह सिद्धू ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यादव 24 की सुबह पंजाब पहुंचेंगे। सबसे पहले वह श्री आनंदपुर साहिब से पार्टी उम्मीदवार हिम्मत शेरगिल के हक में मोहाली में रोड शो और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। फिर पटियाला और संगरूर हलकों में प्रचार के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
25 को वह बठिंडा से उम्मीदवार जस्सी जसराज केहक में रोड शो करेंगे। फिर फरीदकोट व जालंधर हलकों में प्रचार करेंगे। 26 को जालंधर में रोड शो के दौरान वह विभिन्न हलकों में जाएंगे। उसके बाद प्रचार के लिए होशियारपुर चले जाएंगे। 27 की सुबह दरबार साहिब में मत्था टेकने केबाद यादव अमृतसर और गुरदासपुर में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी सूबे में बेहतर विकल्प के रूप में उभरी है। पंजाब में नशे, रेत-बजरी, टोल प्लाजा, खेती संकट जैसे कई मसले हैं। जिनका हल निकालने में शिअद-भाजपा सरकार असफल रही है। राज्य में नए इंकलाब की शुरुआत हो रही है। पंजाब में आप की लड़ाई शिअद-भाजपा के खिलाफ है।