{"_id":"5739ddc04f1c1b5316ac6eb5","slug":"yoga-with-narendra-modi-world-yoga-day-modi-chandigarh-visit-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी के साथ योग करने को आज से कराएं रजिस्ट्रेशन, ऐसे होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के साथ योग करने को आज से कराएं रजिस्ट्रेशन, ऐसे होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
योगा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने के लिए लोग कल से पंजीकरण करा सकेंगे। योग शिक्षकों का ओरियंटेशन कोर्स पूरा हो गया है। इसके साथ ही आम लोगों का योग ट्रेनिंग प्रोटोकॉल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है। लोग अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद 21 मई से शुरू होने वाली योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग में हिस्सा ले सकेंगे।
पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल और यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और वेबसाइट का उद्घाटन कर सकते हैं। डीसी ऑफिस ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रजिस्ट्रेशन कहां-कहां से करवाई जा सकती है यह जानकारी भी मंगलवार को दे दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन के बाद 21 मई से ट्रेनिंग शुरू होकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एनआईसी अलग से वेबसाइट बना रहा है। इतना ही नहीं लोगों को रोज सुबह ट्रेनिंग के लिए उठाने का काम भी प्रशासन करेगा। इसके लिए रजिस्टर्ड लोगों केपास रोज सुबह वेकअप कॉल आएगी। जिसमें लोगों को ट्रेनिंग कैंप में पहुंचने के लिए कहा जाएगा।

200 स्कूल और पार्कों में होगी ट्रेनिंग
योगा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग के लिए प्रशासन ने करीब 200 स्थान निर्धारित किए हैं। मंगलवार को इन स्थानों की सूची जारी कर दी जाएगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए स्कूलों और पार्कों में अधिकतर योग शिविर लगेंगे। कम्युनिटी सेंटर में कैंप आयोजित नहीं होंगे। पहले से बुकिंग इत्यादि के कारण यहां ट्रेनिंग नहीं हो रही है।
ब्रह्मऋषि योग ट्रेनिंग कॉलेज से मिलेगी जानकारी
प्रशासन ने सेक्टर-19 के ब्रह्मऋषि योग ट्रेनिंग कॉलेज को पब्लिक इंफोर्मेशन सेंटर बनाया है। यहां से कोई भी योग संबंधी किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकता है। कॉलेज के योग शिक्षक डा. दिनेश ब्रह्मचारी इसमें अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। डा. दिनेश के नेतृत्व में ही योग शिक्षकों की ट्रेनिंग संपन्न हुई है। ओरियंटेशन कोर्स कर चुके 1000 योग शिक्षक 200 जगह लगने वाले शिविरों में ट्रेनिंग देंगे।