फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yoga fest, mega yoga fest, international yoga day, modi yoga class, sukhna lake chandigarh

9 से 12 जून को होने वाले मेगा योग फेस्ट का शेड्यूल देखिए

Wed, 08 Jun 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
yoga fest, mega yoga fest, international yoga day, modi yoga class, sukhna lake chandigarh
चंडीगढ़ में योगा टीचर्स का ओरियंटेशन कोर्स - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सुखना लेक पर 9 से 12 जून को होने जा रहे मेगा योग फेस्ट का शेड्यूल जारी हो गया है। वहीं इस योग फेस्ट का अलग ही संयोग देखने को मिलेगा। पहली बार चंडीगढ़ में योग ऑन व्हील और 3डी इंप्रेशन योग होगा। योग मेगा फेस्ट में 11 जून को लेक पर ये दोनों इवेंट होंगे। इसके अलावा फ्यूजन का कार्यक्रम भी इसी दिन होगा।
विज्ञापन


लेजर शो के जरिये योग के इतिहास और विकास को सबके सामने रखा जाएगा। दुबई की ऑर्गेनाइजेशन 10 जून की शाम को परेड ग्राउंड में मून लाइट में योग करेगी। कार्यक्रम में सुचित्रा मित्रा योग पर भरत नाट्यम पेश करेंगी। 12 जून को बाबा रामदेव परेड ग्राउंड में शाम को योग की बारीकियों से रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन


इस दिन सुबह 5 बजे सुखना से कैपिटल कांप्लेक्स तक रन फॉर योग भी होगा। 10 जून को सीआईआई सेक्टर-31 में तीन दिवसीय योग एकेडमिक कान्क्लेव की शुरुआत होगी। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि 9 से 12 जून तक होने वाला मेगा फेस्ट अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की झांकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटी का स्टेट एनिमल ग्रे मंगूज बने योगी
यूटी प्रशासन ने स्टेट एनीमल ग्रे मंगूज को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभंकर बनाया है। मंगूज को प्रशासन ने योगी नाम दिया है। मंगलवार को यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने पंजाब राजभवन में योगी से पर्दा उठाया। कैपिटल कांप्लेक्स में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भी जगह-जगह यह शुभंकर लोगों के बीच योग करता दिखेगा।

योग मेगा फेस्ट का शेड्यूल
9 जून: शाम 6.30 बजे- सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में योगा द ट्रू डायमेंशन कार्यक्रम से मेगा फेस्ट का शुभारंभ होगा। श्री श्री रविशंकर इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

10 जून: सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सेक्टर-31 सीआईआई में तीन दिवसीय एकेडमिक कॉन्क्लेव योगा फॉर गुड लाइफ की शुरुआत होगी। इसी दिन शाम 7 बजे सुखना लेक पर योग कल्चरल नाइट का आयोजन होगा।

11 जून: सुबह 10 से शाम 5 बजे तक- सीआईआई में एकेडमिक कानक्लेव का दूसरा दिन। शाम 5.30 से 7 बजे के बीच सुखना लेक पर योगा ऑन व्हील में एचएस स्पोर्ट्स एकेडमी सरहिंद के वालंटियर्स स्केटिंग से योग प्रदर्शित करेंगे। शाम 8 बजे परेड ग्राउंड में मून लाइट योग होगा।


12 जून: सुबह 10 से 4 बजे तक इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल हयात रिजेंसी में एकेडमिक कॉन्क्लेव का समापन समारोह। शाम 6 बजे परेड ग्राउंड में बाबा रामदेव लोगों को योग का महत्व बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed