फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yellow alert of heatwave in Haryana

Haryana: दिन के साथ तप रहीं रातें भी, 34 डिग्री पहुंचा पारा, राहत की बात-20 से हो सकती हैं बौछारें

Sat, 15 Jun 2024 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे में मानसून की गति तेज हो सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा में मानसून के जून के आखिरी सप्ताह में पहुंचने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Yellow alert of heatwave in Haryana
गरमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के लोगों को पांच दिन और भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। पांचों दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया जाएगा और लू का भी सामना करना पड़ेगा। अगले पांच दिन का मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 20 जून से राहत की बौछारें शुरू हो सकती हैं। राज्य में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन


उधर, रात का तापमान भी काफी बढ़ गया है। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। सिरसा में रात का तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। सिरसा में दिन व रात का तापमान में अंतर सिर्फ दस डिग्री का अंतर रह गया है।  
विज्ञापन


मई के बाद जून में भी काफी तेज गर्मी पड़ रही है। कड़ी धूप व लू की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन राज्य के कई शहरों में लू चलती रही। इनमें सिरसा, अंबाला, हिसार, चंडीगढ़ करनाल, नारनौल और रोहतक शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक जींद, नूंह और फरीदाबाद राज्य के सबसे गर्म शहर दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अंबाला में 44.5, हिसार में 44.6, करनाल में 44.2, नारनौल में 44, रोहतक में 45, भिवानी में 43.6, सिरसा में 45, गुरुग्राम में 44, कुरुक्षेत्र 44.1, मेवात में 45, सोनीपत में 45.6 और यमुनानगर में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed