फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yamunanagar's Deepak Gave life to Two Person After Brain death

दुनिया को अलविदा कह दो घरों में ऐसे 'जिंदा' रहेगा ये शख्स, पिता बोले- वह हमारा रियल हीरो

Sat, 13 Jul 2019 07:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Jul 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Yamunanagar's Deepak Gave life to Two Person After Brain death
दीपक कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

यमुनानगर के 21 वर्षीय दीपक कुमार यादव भले ही इस दुनिया में न हो लेकिन वे दो घरों को रोशन कर गए हैं। दीपक 7 जुलाई को परिवार व दोस्तों के साथ हरिद्वार यात्रा पर थे। घर से कुछ ही दूर निकले थे, तभी उनकी कार एक दूसरी कार से टकरा गई। इससे दीपक के सिर पर गहरी चोट आई और वह कोमा में चले गए। 

विज्ञापन


उन्हें पहले यमुनानगर के प्राइमरी अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालत में कोई सुधार नहीं होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में आने के बाद भी उनकी हालत जस की तस बनी रही। काफी प्रयासों के बाद जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


उसके बाद ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर नवदीप बंसल ने दीपक के परिवार से बातकर आर्गन डोनेशन की बात। प्रारंभिक बातचीत के दौरान परिजनों ने दीपक के आर्गन डोनेट करने से मना कर दिया, क्योंकि दीपक के अचानक से चले जाने से पूरा परिवार सदमे में था। दूसरे दौर की बातचीत में परिवार आर्गन डोनेशन के लिए तैयार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसकी दोनों किडनी डोनेट कर दी गई, जो दो मरीजों में ट्रांसप्लांट की गई। दीपक केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहे थे। दीपक के पिता जगदीश कुमार यादव ने दुखी मन से बताया कि दीपक के जाने से पूरा परिवार उजड़ गया है। वह हमें बहुत खुशी व प्यार देता था। जाते वक्त भी वह दो लोगों को नया जीवन दे गया है। 

वह हमारा रियल हीरो है। हमें उस पर गर्व है। दीपक के भाई संदीप कुमार यादव ने बताया कि अब भी सदमे में हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका भाई अब इस दुनिया में नहीं है। जब वह जिंदा था तो नियमित रक्तदान कर लोगों को नया जीवन देता था। मरने के बाद भी वह दो लोगों को नया जीवन दे गया है। 

मुश्किल घड़ी में बड़ा दिल वाला फैसला
दीपक की फैमिली के लिए काफी मुश्किल वक्त था। ऐसे वक्त पर कोई बड़ा फैसला लेना आसान नहीं होता। लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए यह फैसला लिया और दो लोगों की नई जिंदगी मिल गई। -अशोक कुमार, कार्यवाहक नोडल अधिकारी, रोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed