फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yaman violence, indian rice stock fourteen billion at yaman

यमन हिंसा: भारत का 1400 करोड़ का चावल फंसा

Mon, 13 Apr 2015 10:49 AM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला,करनाल
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला,करनाल Updated Mon, 13 Apr 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
yaman violence, indian rice stock fourteen billion at yaman

यमन में जारी हिंसा का जबरदस्त असर भारत के चावल उद्योग पर पड़ा है। एक अनुमान के अनुसार देश का करीब 1400 करोड़ रुपये का चावल सऊदी अरब और अन्य रास्तों में फंसा हुआ है।

विज्ञापन


फंसे चावल में आधे से ज्यादा हिस्सा हरियाणा और खासकर करनाल के चावल निर्यातकों का है। आशंका जताई जा रही है कि यमन में छिड़ी हिंसा के बीच कई स्थानों पर चावल की लूट की गई है और फिलहाल किसी भी चावल की खेप के साथ कोई नहीं है और न ही उसका कोई रखवाला है। उधर, चावल निर्यातकों ने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल की मांग की है।
विज्ञापन


करीब एक माह से यमन में जारी हिंसा का असर चावल उद्योग पर भी पड़ा है। एक और जहां सरकार ने सफलता पूर्वक यमन में रह रहे भारतीयों को लाने में सफलता पाई है, वहीं भारत से बासमती की बड़ी खेप अभी तक अरब देशों में विभिन्न बंदरगाहों पर अटकी पड़ी है, जिससे चावल निर्यातकों के भविष्य पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह होता 25 हजार एमटी चावल निर्यात
आंकडे़ बताते हैं कि भारत से सालाना 40 लाख मीट्रिक टन बासमती चावल निर्यात होता है। इसमें अकेले हरियाणा का हिस्सा 45 प्रतिशत है और प्रदेश में करनाल का हिस्सा सबसे ज्यादा होता है। हरियाणा में 1200 राइस मिल हैं और इनमें से 350 अकेले करनाल जिले में हैं, जो ज्यादातर बासमती चावल का ही काम करते हैं।

वहीं अगर यमन की बात करें तो वहां प्रतिमाह 25 हजार मीट्रिक टन बासमती चावल भारत से निर्यात होता है। इसके अलावा 8 से 10 एमटी गैर बासमती चावल भी निर्यात होता है। विदेशी डॉलर और बासमती के रेट (120 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम) के हिसाब से अगर 25 हजार एमटी चावल की कीमत की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 1400 करोड़ रुपये बनता है। इनमें से आधे के करीब चावल हरियाणा का है और हरियाणा में ज्यादातर चावल करनाल के निर्यातकों का है।

अदन और सलाला पोर्ट पर अटका चावल

yaman violence, indian rice stock fourteen billion at yaman

बासमती हब के रूप में विख्यात करनाल से हर महीने अरब देशों जिसमें यमन भी शामिल है, को बड़ी मात्रा में बासमती चावल का निर्यात होता है। हिंसा और युद्ध के कारण चावल निर्यातकों द्वारा भेजा गया बासमती चावल ओमान के सलाला और यमन के अदन बंदरगाह सहित कई अन्य बंदरगाहों पर अटक गया है।

करनाल के चावल निर्यातकों ने जहाजों में लूटमार की आशंका भी व्यक्त की है। इससे चावल निर्यातकों को अपने करोड़ों रुपये डूबने का डर बना हुआ है। दूसरा न तो कोरियर यमन में पहुंच रहे हैं और न ही कोई डॉक्यूमेंट। सभी चीजें दुबई तक ही पहुंच पा रही हैं। हरियाणा राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि यमन में संकट के कारण हरियाणा के चावल निर्यातकों को काफी नुकसान हो रहा है।

वर्जन

यमन चावल का महत्वपूर्ण मार्केट है और भारत से हर महीने 25 हजार टन बासमती चावल यमन जाता है। जहां युद्ध के कारण चावल निर्यातकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। निर्यातकों का हजारों टन चावल लड़ाई के विभिन बंदरगाहों पर अटका हुआ है, जिसमें लूटपाट की भी आशंका है। करनाल से भी अनेक बड़े निर्यातकों का 5 से 7 हजार टन माल अरब देशों में जाता है, जिस पर जंग की मार पड़ रही है। इस संबंध में सरकार की ओर से प्रयास होने चाहिए।
-विजय सेतिया, ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स
 एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed