फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yagya performed in BJP office foundation day Ram temple heads religions included

राम मंदिर के शिलान्यास के दिन भाजपा कार्यालय में हुआ यज्ञ, सभी धर्मों के प्रमुख हुए शामिल

Thu, 06 Aug 2020 12:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Yagya performed in BJP office foundation day Ram temple heads religions included
चंडीगढ़। पांच सदियों के लंबे इंतजार के बाद देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों का अयोध्या में भव्य मंदिर निमार्ण शुरू होने का सपना बुधवार को पूरा हो गया। राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के पावन अवसर पर वीरवार को सेक्टर-33 के भाजपा प्रदेश कार्यालय में यज्ञ का आयोजन हुआ। इस यज्ञ में सभी धर्मों के प्रमुख शामिल हुए। सुबह 9 बजे शुरू हुआ यज्ञ 11 बजे तक चला। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, सत्यपाल जैन, गौरव गोयल आदि शामिल हुए। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वेबएक्स के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे से ग्यारह ब्राह्मणों ने यज्ञ शुरू किया। यज्ञ में सभी प्रमुख वर्गों सिख समाज, जैन समाज, बौद्ध समाज, मुस्लिम समाज और ईसाई समाज के प्रमुख शामिल हुए। जैसे ही 12:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने शिलान्यास किया उसके साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा बनवाए गए देसी घी के लड्डूओं का प्रसाद मनसा देवी, सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब, सकेतड़ी मंदिर, सेक्टर-20 की मस्जिद, गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब, सेक्टर-18 की चर्च, चंडी मंदिर में चढ़ाया गया। इसके अलावा पार्टी कार्यालय कमलम में भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसके बाद एक बजे से स्नेहालय, वृद्धाश्रम, कुष्ठ आश्रम, दिव्यांग स्कूल के साथ साथ पूरे चंडीगढ़ में इस प्रसाद का वितरण शुरू कर दिया गया। अरुण सूद ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम इस भव्य मंदिर के निर्माण को देख रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में आसपास की सभी गौशाला के अंदर भाजपा चंडीगढ़ में पांच 5 क्विंटल चारा भी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिशंकर मिश्रा ने मंदिर में चढ़ाया चांदी का छत्र, बोले- सपना पूरा हुआ
चंडीगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा ने राम मंदिर के निर्माण शुरू होने की खुशी में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के शिव मानस मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। इस मौके पर पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, आरएसएस के राजेंद्र जैन, पार्षद दलीप शर्मा, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1990 में अयोध्या में कार सेवा करने के लिए वह चंडीगढ़ से गए थे। 26 अक्टूबर 1990 को वह शहर के कई वरिष्ठ नेता, जिसमें सत्यपाल जैन, ज्ञानचंद गुप्ता, देशराज टंडन समेत कई नेताओं के साथ अयोध्या के लिए गए थे। सभी को टुंडला रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को 10 दिन तक आगरा के जेल में रखा गया। इसके बाद भी वह कई बार अयोध्या गए और राम लला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि, राम मंदिर का निर्माण होते देखना जीवन का सपना था, जो अब पूरा हो रहा है। इसलिए ही उन्होंने चांदी का छत्र प्रभु के चरणों में भेंट करने का फैसला किया।
सेक्टर-29 में भाजपा प्रवक्ता ने बांटे लड्डूू
राम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य पर सेक्टर-29 में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नरेश अरोड़ा ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर नरेश अरोड़ा ने कहा कि 500 सालों के बाद इतिहास बना है और कई पीढ़ियों के बलिदान के बाद हमें यह खुशी देखने को मिली है। देश का हर व्यक्ति इससे खुश है और ये खुशी यूं ही बरकरार रहे। इस मौके पर अजय कुमार, बूथ मार्केट एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत कोहली, पंडित तुकाराम, फिरोज खान, राजीव खासा, सूरज शर्मा, नरेश शर्मा , रकेश चौधरी, राजा चावला आदि मौजूद रहे।

वार्ड नंबर-20 में पार्षद देवशाली ने कराया यज्ञ
वार्ड-20 के पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली द्वारा सेक्टर-29 स्थित सिद्ध अमरनाथ शिव मंदिर में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष भसीन, कुर्लेनियस जॉर्डन, चरणजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर, मुकेश शर्मा, सुभाष मौर्य, ललित गाबा, गौरव ठाकुर, विजय राणा, ललित भाटिया, प्रकाश गोसाईं, जसविंदर सिंह, अश्वनी शर्मा, कश्मीर सिंह, दीपक शर्मा, परमजीत सिंह लकी, सुभाष कुमार, अमर पासी आदि उपस्थित थे। पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि इस यज्ञ के माध्यम से जहां एक ओर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य निर्बाध सम्पन्न होने की प्रार्थना की गई, वहीं कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया के स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed