फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yadvinder sandhu reaction on Arvind Kejriwal Picture Placed Between Bhagat Singh And BR Ambedkar

Chandigarh: भगत सिंह और बीआर आंबेडकर के बीच लगी थी केजरीवाल की तस्वीर, शहीद-ए-आजम के पोते ने उठाए सवाल

Fri, 05 Apr 2024 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 01:32 PM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी ने उनका संदेश देने के लिए एक पत्रकारवार्ता की थी, जिसमें उनके पीछे सीएम केजरीवाल की तस्वीर को शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर के बीच में लगी थी। इसी पर विवाद छिड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
yadvinder sandhu reaction on Arvind Kejriwal Picture Placed Between Bhagat Singh And BR Ambedkar
अरविंद केजरीवाल की फोटो पर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की गुरुवार को वीडियो ब्रीफिंग के दौरान पीछे लगी एक तस्वीर पर विवाद हो गया है। दरअसल इसमें भगत सिंह और डॉ. भीम राव आंबेडकर की तस्वीर के बीच में मुख्यमंत्री केजरीवाल की तस्वीर लगी दिख रही थी। इसको लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भगत सिंह के पोते यादविंदर संधू ने भी इस पर बयान दिया। संधू ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का एक वीडियो आया जिसमें दीवार पर भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाई गई थी। ये देखने के बाद मुझे बहुत बुरा लगा। उनकी तुलना दिग्गजों से करने की कोशिश की गई, मैं आम आदमी पार्टी से कहूंगा कि ऐसी गतिविधियों से दूर रहें।
Trending Videos

वहीं इस मामले में सफाई देते हुए आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा था कि केजरीवाल आज भाजपा की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी यह तस्वीर इसी बात का प्रमाण है। केंद्र सरकार ने झूठे आरोप में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। यह तस्वीर हमें याद दिलाने के लिए है कि आज भाजपा के खिलाफ जो संघर्ष चल रहा है वह किसी स्वतंत्रता की लड़ाई से कम नहीं है। आतिशी ने कहा कि एक समय था जब देश की जनता अंग्रेजों के खिलाफ लड़ती थी। आज ऐसा समय है जब हमें सत्ता पक्ष की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करना है और अरविंद केजरीवाल वही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed