{"_id":"245948548b3ba2e51a257b78e13fcbb5","slug":"yaaran-da-catchup-movie-star-cast","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, ‘यारा दा कैचअप’ मूवी की स्टारकास्ट से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए, ‘यारा दा कैचअप’ मूवी की स्टारकास्ट से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Jun 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी फिल्म यारा दा कैचअप अब रुपहले पर्दे पर स्क्रीनिंग के लिए तैयार है।
विज्ञापन
यह फिल्म है तीन दोस्तों की कहानी जो हर सात साल में मिलने का वादा करते हैं और मनाते हैं ओही डे। विवि कैम इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म के प्रोड्यूसर विक्रम बंसल और को प्रोड्यूसर अधिराज गोयल ने बुधवार को फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा सेक्टर-26 के नूडल्स बार में की। फिल्म के निर्देशक हैं अभय बैजू छाबड़ा।
चंडीगढ़ में हुई प्रेस कान्फ्रेंस में विक्रम बंसल ने बताया कि फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में हार्डी संधू, वरुण शर्मा, अनिल जुनेजा, जसविंदर भल्ला, बीएन शर्मा, विजय टंडन, राणा रणबीर, रंजन सहगल, कृति पोपट, अनीता हंसानंदानी, युविका चौधरी, सिंपी सिंह, शगुन जैसवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
पंजाब से पताया तक शूट
फिल्म की शूटिंग पंजाब से लेकर पताया (बैंकाक) तक की गई है। फिल्म का एक बड़ा भाग पताया में शूट किया गया है।
तीन दोस्तों की है कहानी
तीन दोस्तों की भूमिका में हार्डी गिल (हार्डी संधू), फतेह सिंह (वरुण शर्र्मा), अर्जुन (अनिल जुनेजा) हैं। हार्डी संधू का कहना है कि यह फिल्म काफी इंटरटेनर होगी। इसके अलावा भी उनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जल्द ही वह अन्य फिल्मों में भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
मदन कौर से बनी मडोना
बॉलीवुड और पंजाबी एक्ट्रेस मदन कौर इस फिल्म में मदन कौर और मडोना की भूमिका में दिखेंगी। सिंपी ने कहा कि पंजाब में उनका नाम मदन कौर होता है और पताया में जाते ही वह मडोना के नाम से पहचानी जाती हैं। फिल्म की कहानी में सारा कनफ्यूजन उनका क्रिएट किया हुआ होता है।
शगुन की है यह पहली फिल्म
हिमाचल की रहने वाली शगुन जसवाल की यह पहली फिल्म है। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका कैरेक्टर मस्ती भरा है।
हीमैन की भूमिका में अनिल
चंडीगढ़ के रहने वाले अनिल जुनेजा इस फिल्म में दमदार रोल कर रहे हैं। अनिल ने बताया कि चंडीगढ़ में उनके जिम हैं। जब डायरेक्टर ने उन्हें देखा तो उनको इस कैरेक्टर के लिए चुना। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह नाटक में काम करते रहे हैं।