फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wrestlers Vinesh Phogat and Bajrang Punia met Congress leader Rahul Gandhi

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी विनेश फोगाट!, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद आया बड़ा अपडेट

Wed, 04 Sep 2024 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 01:18 PM IST
सार

पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में मात्र 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण पदक की दाैड़ से बाहर हो गई थीं। इस बार उनके कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं। 

विज्ञापन
Wrestlers Vinesh Phogat and Bajrang Punia met Congress leader Rahul Gandhi
राहुल गांधी से मिलीं विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। नई दिल्ली में बुधवार को दोनों पहलवानों ने नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर भी पोस्ट की है। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि विनेश जुलाना और बजरंग पूनिया बादली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। या फिर दोनों में से कोई एक पहलवान चुनावी मैदान में आ सकता है।

हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया का कहना है कि वीरवार को स्पष्ट हो जाएगा कि दोनों पहलवान चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं। कांग्रेस अब तक 66 उम्मीदवारों का नाम तय कर चुकी है। इसमें इन दोनों पहलवानों का नाम नहीं है। राहुल से मिलने के बाद बजरंग व विनेश ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
 

पेरिस से लौटने के बाद जब विनेश फोगाट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थीं तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा उनके स्वागत में पहुंचे थे। विनेश के स्वागत में निकाले गए जुलूस में भी दीपेंद्र काफी दूर तक साथ चले थे। उस दौरान बजरंग पूनिया भी साथ थे। तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उसके बाद दोनों पहलवानों ने दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की थी। तब हुड्डा ने कहा था कि जो भी पार्टी में शामिल होना चाहता है, उसका स्वागत है। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार विनेश के पास जुलाना व दादरी विधानसभा सीट का विकल्प है। वहीं, बजरंग बादली सीट से लड़ सकते हैं। यदि बजरंग बादली से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी को कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स का टिकट काटना पड़ेगा।

 

 

इसलिए दांव लगा रही है कांग्रेस

पेरिस ओलंपिक के बाद विनेश फोगाट यूथ आइकन बन चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से लौटने के बाद जिस तरह विनेश का स्वागत हुआ, उससे पता चलता है कि उनके साथ भारी जन समर्थन है। पिछले दिनों खाप पंचायत और शंभू बॉर्डर पर किसानों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। पहलवानों का आंदोलन भी विनेश के नेतृत्व में ही लड़ा गया था। कांग्रेस इस समर्थन को विनेश के माध्यम से भुनाना चाहती है।

भाजपा भी बदल सकती है रणनीति

विनेश व बजरंग कांग्रेस के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान करते हैं तो भाजपा पर भी दबाव बनेगा कि वह भी खिलाड़ियों को मौका दे। भाजपा भी अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट, तीर्थ राणा, दीपक हुड्डा व विजेंद्र सिंह भाजपा में हैं। इनमें से कुछ पर पार्टी दांव खेल सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह को मैदान में उतारा था। इनमें से सिर्फ संदीप सिंह ने जीत दर्ज की थी। 

 

हरियाणा में 66 सीटों पर कांग्रेस के नाम तय

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में 41 सीटों में से 32 सीटों पर चर्चा हुई। एक दिन पहले यानी सोमवार को 34 सीटों पर नाम फाइनल हो चुके थे। वहीं, दो दिन की बैठक में ओलंपियन बजरंग पुनिया और व विनेश फोगाट के नामों पर चर्चा नहीं हुई है। हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा- वीरवार को तय हो जाएगा कि दोनों चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं। वहीं, सूची भी वीरवार को जारी कर दी जाएगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed