{"_id":"673911fb5f3be81a51049704","slug":"wrestlers-showed-strength-in-wrestling-match-pritpal-phagwara-defeated-sonu-kangra-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-121980-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, पृतपाल फगवाड़ा ने सोनू कांगड़ा का दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, पृतपाल फगवाड़ा ने सोनू कांगड़ा का दी मात
विज्ञापन
मोहाली। श्री गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती पर और अमर शहीद जत्थेदार हनुमान सिंह जी की स्मृति में गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना की ओर से विशाल कुश्ती दंगल करवाया गया।
पहली झंडी की कुश्ती पृतपाल फगवाड़ा और सोनू कांगड़ा के बीच हुई। इसमें पृतपाल फगवाड़ा विजेता बने। दूसरी कुश्ती तालिब बाबा फलाही और सुदाम होशियारपुर के बीच हुई। इस जबरदस्त मुकाबले में कुश्ती फंसने के बाद दोनों को पांच मिनट का समय देकर प्वाइंट के आधार पर कुश्ती करवाने का हुआ, जिसमें तालिब ने जीत हासिल की। तीसरी कुश्ती में भूपिंदर अजनाला ने पृथवी को हराया।
चौथी कुश्ती राजू राइयेवाल और जौंटी गुर्जर दिल्ली के बीच हुई जो कि बराबर पर रही। अन्य मुकाबलों के दौरान छोटा गौरव माछीवाड़ा ने रवि रौनी को, गगन सोहाना ने चमकौर, सतनाम माछीवाड़ा ने हैदर होशियारपुर, परमिंदर पट्टी ने गुरप्रीत जीरकपुर, परमिंदर बाबा फलाही ने सुनील जीरकपुर को हराया। इसके अलावा लाली फगवाड़ा और चिराग जखेवाल के बीच कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे अकाली दल के हलका इंचार्ज परविंदर सोहाना, संत सिंह पूर्व प्रधान गुरद्वारा साहिब, हरजीत सिंह भोलू, बूटा सिंह सोहाना, मुकेश कुमार, अमरीक सिंह रोनी, बाबा दीपा बाबा फलाही, दविंदर सिंह बॉबी, सुरिंदर सिंह रोडा पूर्व पार्षद समेत कई शख्सियतों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।