फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Worship during Pradosh time on Diwali, Got Dhanvarsha

चंडीगढ़ : दीपोत्सव आज, प्रदोष काल में करें पूजा, होगी धनवर्षा, यहां जानें शुभ मुहूर्त

Sat, 14 Nov 2020 02:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 14 Nov 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Worship during Pradosh time on Diwali, Got Dhanvarsha
दिवाली। - फोटो : फाइल फोटो

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस बार अमावास्या शनिवार दोपहर 2:18 मिनट से प्रारंभ होकर रविवार सुबह 10:37 मिनट तक रहेगी। दिवाली का पूजन सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में करने का विधान है। इसलिए दिवाली शनिवार को मनाई जाएगी। यह बात सेक्टर-30 के श्री महाकली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शाम 5 बजकर 21 मिनट से रात 8 बजकर 04 मिनट तक प्रदोष काल है। शाम 7:21 बजे तक बृष लग्न विशेषकर उत्तम रहेगा। प्रदोष काल में बृष लग्न स्वाति नक्षत्र रात 8:06 बजे तक है। शाम 7:05 बजे तक लाभ की चौघड़िया रहने से 14 नवंबर की रात 7:07 बजे से पहले श्री गणेश लक्ष्मी पूजन का शुभारंभ कर लेना चाहिए। इस काल अवधि में श्री लक्ष्मी-गणेश का पूजन और श्री सूक्त का पाठ करना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

 

 


वहीं निशीथ काल रात 8:06 बजे से रात 10: 48 बजे तक है। इस काल में शुभ की चौघड़िया रात 8:48 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमृत की चौघड़िया 10:30 बजे से रात 12:12 मिनट तक रहेगी। इसलिए जो लोग किसी कारण से प्रदोष काल में पूजा न कर सके हों, वे निशीथ काल में पूजा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात 8:48 बजे के बाद पूर्ण रात्रि पूजन के लिए श्रेष्ठ है। रात 8:48 बजे के बाद श्री गणेश-लक्ष्मी की पूजा समाप्त करने के बाद कनक धारा सूत्र, श्री सूक्त, गणेश सूक्त का पाठ करना चाहिए।


मिश्र ने कहा कि महानिशीथ काल रात 8:51 बजे से लेकर आधी रात 1:33 बजे तक है। इस काल अवधि में अमृत व चर की चौघड़िया अत्यंत शुभ है। इस प्रकार संपूर्ण रात्रि मां की उपासना की जाती है। पूजन करने के बाद सुबह सूर्योदय के समय हवन करना चाहिए।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed