फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world kabaddi league season 2 in jalandhar, eighth day matches

वर्ल्ड कबड्डी लीग: आठवां दिन, रॉयल किंग्स यूएसए और यूनाइटेड सिंह ने जीता मैच

Mon, 10 Oct 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 10 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
world kabaddi league season 2 in jalandhar, eighth day matches
वर्ल्ड कबड्डी लीग - फोटो : अमर उजाला
ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रहे दूसरी विश्व कबड्डी लीग के आठवें दिन रविवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच रॉयल किंग्स यूएसए और कैलिफोर्निया ईगल्स में खेला गया। दोनों टीमों में खेला गया मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। आखिर में रॉयल किंग्स यूएसए के धुरंधर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कैलिफोर्निया ईगल्स को 54-45 से मात दी।
विज्ञापन


रविवार को स्टेडियम में लीग का दूसरा मैच यूनाइटेड सिंह और मिलवॉकी वुल्वस में खेला गया। यूनाइटेड सिंह ने मिलवॉकी वुल्वस को 56-44 से पराजित किया। तीसरा मैच खालसा वारियस और पंजाब टाइगर में खेला जा रहा था। इस अवसर पर वर्ल्ड कबड्डी लीग के  कमिश्नर कमलजीत सिंह हेयर, पीसीएस इकबाल सिंह संधू, सरबजीत सिंह हेयर, कुलविंदर सिंह हेयर, रणजीत सिंह टूट मौजूद थे।
विज्ञापन


वर्ल्ड कबड्डी लीग के मैच अब 12 से 16 अक्तूबर तक बठिंडा के हॉकी स्टेडियम में होंगे, जबकि सेमिफाइनल और फाइनल मैच मोहाली के हॉकी स्टेडियम में करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed