फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   workshop_chandigarh police_bank Fraud_case investigation_icici bank

पुलिस को सिखाया, कैसे करे फ्रॉड केस की जांच

Sun, 08 Dec 2013 11:35 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 08 Dec 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
workshop_chandigarh police_bank Fraud_case investigation_icici bank
सेक्टर-14 स्थित पुलिस कम्यूनिटी हब में एक वर्कशाप आयोजित की गई, जिसमें बैंक फ्राड व साइबर क्राइम के बारे में पुलिस को टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक व पुलिस के संयुक्त प्रयास से इस वर्कशाप का आयोजन किया गया, जिसमें कमिश्नर राजबीर देसवाल, डीसीपी अश्विन शेणवी सहित थाना प्रभारियों व अन्य जांच अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

साइबर क्राइम जांच एक्सपर्ट मनप्रीत सिंह ने पुलिस कर्मियों तकनीकी तौर पर कई गुर बताए। उन्होंने बताया कि हैकर कैसे बैंक खाते या वेबसाइट हैक करते हैं और उसके बाद किस तरह लोगों के खातों में सेंध मारकर पैसे गायब करते हैं।
विज्ञापन


सिंह ने जांच अधिकारियों को बताया कि ऐसे मामलों की जांच आईटी एक्ट का मामला दर्ज करने की जानी चाहिए और आईपी एड्रेस पता लगाने का भी तरीका बताया।

वर्कशाप में बताया कि साइबर क्राइम के मामले शहरी क्षेत्र में ही ज्यादा होते हैं। इसके अलावा सोशल साइट्स हैक होने पर उनकी जांच के तरीके भी बताए गए।

वर्कशाप के दौरान कई जांच अधिकारियों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञास शांत की। कमिश्नर राजबीर देसवाल ने कहा कि इस तरह की वर्कशाप पुलिस के लिए फायदेमंद साबित होती हैं और भविष्य में भी ऐसी वर्कशाप की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीसीपी अश्विन शेणवी ने इसे एक सराहनीय और फायदेमंद प्रयास बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed