फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Womens Day, Success Story of Justice Daya Chaudhary

Womens Day: जस्टिस दया चौधरी, जिन्होंने पूछे 23 सवाल, कहा- क्यों बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

Sun, 08 Mar 2020 03:07 PM IST
खुशबू गोयल विवेक शर्मा, चंडीगढ़
विवेक शर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 08 Mar 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Womens Day, Success Story of Justice Daya Chaudhary
जस्टिस दया चौधरी - फोटो : अमर उजाला
जज का काम इंसाफ करना तो है ही, लेकिन कुछ लोग अपने इस काम के साथ ही समाज के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसके चलते वे मिसाल बन जाते हैं। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देख कुछ ऐसा ही किया जस्टिस दया चौधरी ने। महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए स्वयं संज्ञान लेकर इन मामलों को जनहित याचिका के तौर पर सुनने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


हमारे समाज में यह क्या हो रहा है, महिला अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून होने के बावजूद भी रेपिस्ट महिलाओं को तो दूर बच्चियों, वृद्ध व मनोरोगियों को भी नहीं बख्श रहे। आखिर क्यों रेपिस्ट इस बात को नहीं समझते कि एक कातिल तो शरीर को नष्ट करता है लेकिन रेप पीड़िता की आत्मा को तबाह करके रख देता है।
विज्ञापन


हर रोज 55 महिलाओं की आबरू तार-तार कर दी जाती है और साल भर में आंकड़ा 20 हजार को पार होता है। आखिर क्यों समाज यौन अपराधों के प्रति उदासीन है। बढ़ती रेप की घटनाओं पर इन्हीं टिप्पणियों के साथ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस दया चौधरी ने संज्ञान लेते हुए हरियाणा, पंजाब व यूटी के गृह सचिव के सामने 23 सवाल रखते हुए उनसे जवाब तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब व यूटी के सामने उठाए गए यह अहम सवाल

1. महिलाओं और बच्चियों के प्रति यौन अपराध बढ़ने के क्या कारण हैं?
2. महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन अपराध के मामलों की जांच के दौरान क्या समस्याएं सामने आती हैं और अदालत में केस के दौरान क्या परेशानी होती है?
3. ऐसे अपराधों के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए डीएनए, फिंगरप्रिंट जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
4. क्यों नहीं केंद्र व राज्य सरकार मिलकर सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाते जिससे महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के आरोपियों को पहचान कर उन्हें सजा दिलाई जा सके?
5. दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आबादी वाले देश जिसमें हर मिनट हजारों अपराध होते हैं यहां क्यों नहीं राज्यों में डीएनए, फिंगरप्रिंट व डायगनोस्टिक सेंटर स्थापित किए जाते ताकि आरोपियों के अपराध को साबित किया जा सके?
6. क्या रेप पीड़ितों को काउंसलिंग व सपोर्ट सिस्टम का कोई प्रावधान है, जिससे वे आत्मग्लानि व पीड़ा से बाहर आ सकें?
7. क्या यह सच है कि समाज और परिवार के दबाव में तथा बदनामी के डर से ज्यादातर रेप के मामले पीड़ित पक्ष दर्ज ही नहीं करवाता है?
8. क्या शराब की लत महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों का बड़ा कारण है?
9. क्या लड़कियों को गर्भ में मार देने के कारण आई लिंगानुपात में कमी के कारण बलात्कार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed