{"_id":"65fd16e53a9a0674e6009ceb","slug":"women-voters-increased-by-two-and-a-half-lakh-in-five-years-in-punjab-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: पंजाब में पांच साल में ढाई लाख बढ़ीं महिला मतदाता, लोकसभा चुनाव में निभाएंगी अहम रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: पंजाब में पांच साल में ढाई लाख बढ़ीं महिला मतदाता, लोकसभा चुनाव में निभाएंगी अहम रोल
Fri, 22 Mar 2024 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 05:08 PM IST
सार
चुनाव आयोग के अनुसार महिला मतदाता वोट बनाने के लिए आगे आ रही हैं और पहले से इनकी संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। 1 मार्च 2024 तक जारी की गई मतदाता सूची में जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 959 हो गई है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 77 हजार 543 हो गई है।
विज्ञापन
पंजाब में बढ़ी महिला मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 में महिला मतदाताओं ने एक करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इस तरह 2019 लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या में दो लाख 47 हजार 627 की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने 1 मार्च 2024 तक के ये आंकड़े जारी किए हैं, जबकि आगे इसमें और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
अगर 2019 लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो महिला मतदाताओं की संख्या 98 लाख 29 हजार 916 थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में महिला मतदाता अहम रोल निभाएंगी। महिलाओं से जुड़े मुद्दे भी चुनाव में हावी रहेंगे और पार्टियों का भी इन मुद्दों पर फोकस है।
चुनाव आयोग के अनुसार महिला मतदाता वोट बनाने के लिए आगे आ रही हैं और पहले से इनकी संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में अब अधिक फर्क नहीं रहा है। 1 मार्च 2024 तक जारी की गई मतदाता सूची में जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 959 हो गई है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 77 हजार 543 हो गई है। इस तरह कुल मतदाताओं की संख्या में अब 2 करोड़ 12 लाख 71 हजार 246 हो गई है। अभी मतदाता सूची में लोगों के नाम शामिल करने की प्रक्रिया जारी है, इसलिए आगे इसमें और बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
अभी तक पटियाला में सबसे अधिक महिला मतदाता है, जिनकी संख्या 8 लाख 52 हजार 433 है। इसके अलावा चुनाव आयोग की तरफ से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) भी चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए मतदाता शिक्षा, जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाताओं की जानकारी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। वर्ष 2009 से भारत के निर्वाचकों को सजग करने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी से लैस करने के लिए आयोग इस पर कार्य कर रहा है।
लोकसभा क्षेत्र महिला मतदाताओं की संख्या
गुरदासपुर 750965
अमृतसर 756820
खडूर साहिब 785067
जालंधर 787781
होशियारपुर 766296
आनंदपुर साहिब 817627
लुधियाना 806484
फतेहगढ़ साहिब 722343
फरीदकोट 744363
फिरोजपुर 783402
बठिंडा 774860
संगरूर 729092
पटियाला 852433
महिलाओं से जुडे़ ये प्रमुख मुद्दे
इस समय प्रदेश की राजनीति में महिलाओं से जुड़े मुद्दों की बात की जाए तो उसमें सबसे अहम महंगाई का मुद्दा है, जिसे भुनाने में सभी पार्टियां जुटी हुई हैं। सत्तापक्ष महिलाओं को राहत देने के लिए कई तरह की घोषणाएं भी कर रहा है, जबकि विपक्ष इन मुद्दों पर अकसर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है। ये मुद्दा किस तरह से चुनाव में बड़ा बन सकता है, इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 100 रुपये कम कर दिए गए हैं।
विपक्ष अकसर इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरता रहा है। इसके अलावा महिला सुरक्षा का मुद्दा भी अहम रहा है। इस मुद्दे को प्रदेश की राजनीति में भी सभी पार्टियां अहम मान कर चल रही है, ताकि महिला सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने का लोगों को भरोसा दिया जा सके। इसके अलावा महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने और उनकी खेलों व अन्य क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित करनी भी सभी पार्टियों के लिए इस समय अहम मुद्दे बने हुए हैं।
पंजाब में आप सरकार ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को प्रत्येक माह एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन फिलहाल पार्टी अपनी ये चुनावी घोषणा पुरी नहीं कर पाई है, जिसके चलते अन्य पार्टियां इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं।