फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women special bus service for panchkula to kalka route

पंचकूला से कालका रूट पर शुरू होगी महिला बस सेवा

Sun, 28 Feb 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 28 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
women special bus service for panchkula to kalka route

स्कूली छात्राओं को भीड़ भाड़ से निजात दिलाने के लिए जिले के लोकल रूटों पर महिला स्पेशल बस चलाई जाएगी। यह बस सेवा पंचकूला-कालका रूट पर शुरू होगी।

विज्ञापन


रोडवेज की बसों में भीड़ के चलते महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज प्रशासन ने सवारियों के इस बोझ को कम करने के लिए एक अतिरिक्त महिला बस चलाने का मन बनाया है। यह बस सेवा अप्रैल के पहले सप्ताह तक शुरू कर दी जाएगी। यह बस स्कूल और कॉलेज के समय पर चलेगी। फिलहाल महिला बस सेवा जिले में मोरनी रूट पर है।
विज्ञापन


दो से चार के बीच पिंजौर-कालका के लिए बस नहीं
दोपहर दो से चार बजे तक पिंजौर-कालका रूट पर कोई भी रोडवेज बस नहीं चलती है। इस कारण स्कूल और कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स परेशान होते हैं। इसकी जानकारी हरियाणा रोडवेज के अधिकारी को भी हैं। उन्होंने तत्काल इस रूट पर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इसी माह कालका-पिंजौर रूट पर दो से चार बजे के बीच बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। ताकि स्टूडेंट्स के समय की बचत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश सिंगला, जीएम हरियाणा रोडवेज ने बताया कि पंचकूला-कालका रूट पर अप्रैल तक महिला बस सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी। कालका-पिंजौर रूट पर दो से चार बजे तक एक भी बस नहीं चलती है। इस रूट पर इस समय एक बस चलाने का विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed