फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women infertility and rid of sexual dysfunction soon

बच्चे न होने और यौन रोग की बीमारी का इलाज अब आसान

Tue, 21 Jul 2015 08:13 AM IST
आलोक वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आलोक वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Jul 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
women infertility and rid of sexual dysfunction soon

वुमेन इंफर्टिलिटी और यौन रोग का डाइग्नोज व इलाज अब आसान हो जाएगा। इन रोगों पर अब बेहतर तरीके से नजर रखी जा सकेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीजीआई में रीजनल सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) ट्रेनिंग रिसर्च एंड रेफरेंस लैबोरेटरी खोलने जा रही है।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से इसकी परमिशन आ चुकी है। यह चंडीगढ़ के साथ हिमाचल, हरियाणा, पंजाब राज्य को भी कवर करेगी। लेबोरेटरी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि इसकी ओपनिंग अगस्त के दूसरे हफ्ते में हो सकती है।
विज्ञापन


लेबोरेटरी को लेकर डाक्टर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह पीजीआई के लिए तो बड़ी उपलब्धि है, साथ ही पेरीफेरी के उन डाक्टरों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी, जो एसटीआई से संबंधित रोगों की जांच नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अभी छह लैबोरेटरी

पूरे देश में अभी सिर्फ छह लैबोरेटरी हैं। पीजीआई में खुलने के साथ ही इनकी संख्या सात हो जाएंगी। इस रीजन में सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) के केसों में लगातार इजाफा हो रहा था। इंफेक्शन से एड्स व इंफर्टिलिटी के केसों में भी बढ़ोतरी हो रही थी।

खास बात यह है कि इन बीमारियों के 70 प्रतिशत मामलों में लक्षण सामने नहीं आते। इसलिए डाक्टर बीमारियों को डाइग्नोज नहीं कर पाते। डाइग्नोज नहीं होने पर महिलाएं पहले अल्सर और फिर एचआईवी से पीड़ित हो जाती है।

अब रोगों पर नजर भी रखी जा सकेगी

women infertility and rid of sexual dysfunction soon

डाक्टरों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी: इस सेंटर के खुलने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यहां पर डाक्टरों व स्टाफ को ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की जाएगी। पीजीआई के डाक्टरों को छोड़कर आसपास के अन्य प्रदेशों में डाक्टर इन बीमारियों को डाइग्नोज नहीं कर पाते। इससे स्थिति और गंभीर हो रही थी। मरीजों की मौत हो रही थी। सबसे बड़ी बात इंफेक्शन के रेट में बढ़ोतरी आ रही थी।

रिसर्च व ट्रेनिंग सेंटर खुलने का एक सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे रोगों को सर्विलांस कर पाएंगे। कम्युनिटी में जाकर पता लगा पाएंगे कि किस एरिया में इसका प्रीवलेंस रेट बढ़ रहा है।

क्या होती है सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन
इसे यौन जनित रोग भी कहते हैं। इनमें मुख्य रूप से एड्स, सिफलिस, क्लैमीडिया, गानोरिया सहित अन्य बीमारियां हैं। यौन संबंध बनाने के दौरान पुरुषों से महिलाओं में या महिलाओं से पुरुषों में ये बीमारियां आ जाती हैं।

ये रोग उन लोगों में सबसे ज्यादा होने की संभावना होती है, जो अलग-अलग पाटर्नर के साथ सेक्सुअली एक्टिव होते हैं और बिना सुरक्षा के यौन संबंध बनाते हैं। इन बीमारियों के वायरस मुख, गुदा व यौनि से जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed