फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women angry on inflation, said - vote for the same party, which bans rising prices

महंगाई पर बिफरी महिलाएं, बोलीं- उसी पार्टी को वोट, जो बढ़ती कीमतों पर लगाए रोक

Thu, 16 Dec 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Women angry on inflation, said - vote for the same party, which bans rising prices
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव बेशक स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा हो, लेकिन गृहिणियों के लिए महंगाई बड़ा मुद्दा है। महिलाओं का कहना है कि इतनी महंगाई में घर का बजट बिगड़ गया है। क्या बनाएं और परिवार के सदस्यों को क्या खिलाएं, रसोई से कई आइटम कम हो गए हैं। साथ ही कई आइटमों में कटौती भी हुई है। खाने पीने से लेकर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बहुत बढ़ी है। सरकार ने इस पर नियंत्रण नहीं किया। लोगों को परेशान होने के लिए छोड़ दिया। घर में जो सामान किचन में तुरंत तैयार कर लेते थे, महंगाई के कारण सोचना पड़ता है कि परिवार के लिए क्या बनाएं। कई परिवारों ने तो दूध, घी व अन्य चीजों की मात्रा भी घटा दी है। महिलाओं का कहना है कि निगम चुनाव में उसी को वोट देगी, जो पार्टी महंगाई पर अंकुश लगाएगी।
विज्ञापन

क्या कहती हैं गृहिणियां
कीमतें आसमान पर, जरूरी चीजें कम मात्रा में खरीदने को मजबूर
खाने पीने की चीजों की कीमतें आसमान पर हैं। फलों की तो बात ही छोड़ दीजिए। दाल, सब्जियां, तेल जैसी जरूरी चीजें बहुत की कम मात्रा में खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इस पर नियंत्रण करे।
विज्ञापन

- सीमा गुप्ता, निवासी सेक्टर-38 वेस्ट
महंगाई ने बजट हिलाकर रख दिया
महंगाई ने पूरा बजट हिलाकर रख दिया है। खाने पीने की चीजों के अलावा कपड़े व अन्य वस्तुओं पर भी कटौती करनी पड़ रही है। किचन से कई सामानों की कमी खलने लगी है। आधी आबादी परेशानी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गीता सूरी, निवासी सेक्टर-46
घर चलाना हुआ मुश्किल
बजट बढ़ गया है। आमदनी नहीं बढ़ी। घर चलाने वाली महिलाओं को बड़ी मुश्किल आ रही है। घर में रसोई के लिए क्या खरीदें और क्या न खरीदें। कई आइटम रसोई से गायब हो गए हैं।

- बिंदू, सेक्टर- 22
सरकार महंगाई पर नियंत्रण करे
महंगाई ने बजट बिगाड़ दिया है। सरकार को इस पर नियंत्रण करना चाहिए। कई घरों में परेशानी बढ़ गई है। सरकार इस बात को बिना देर किए समझे। महिलाएं नाराज हो रही हैं। ऐसे में सरकार को दिक्कत आ जाएगी।
- सोनिया, निवासी सेक्टर-22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed