फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women Akali Dal protest in CM house in chandigarh

#MeToo महिला अकाली दल ने किया सीएम आवास का घेराव, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Fri, 26 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Women Akali Dal protest in CM house in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

‘मीटू’ मामले में पंजाब के एक कैबिनेट मंत्री का नाम आने के बाद गुरुवार को महिला अकाली दल की सदस्यों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास का घेराव किया। उन्होंने आवास के बाहर मुर्दाबाद के नारे लगाए और मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मंत्री को बर्खास्त कर उसके खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि महिला अकाली दल द्वारा सीएम आवास पर प्रदर्शन के इस अचानक कार्यक्रम की भनक चंडीगढ़ पुलिस को भी नहीं लगी और वह सरकार और मंत्री के खिलाफ नारे लिखीं तख्तियां लेकर वहां पहुंच गईं। सीएम आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन वे इस बात पर अड़ गईं कि जब तक मुख्यमंत्री का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलकर मांग पत्र नहीं लेगा, वे धरने से नहीं उठेंगी। आखिरकार सीएम के ओएसडी ने बाहर आकर मांग पत्र लिया। 

विज्ञापन

Women Akali Dal protest in CM house in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

इसके बाद महिलाओं ने मंत्री के आवास की ओर जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस मौके पर महिला अकाली दल की नेता हरजिंदर कौर ने कहा कि इस मामले में जरूरी यह था कि मुख्यमंत्री तुरंत कार्रवाई करते और मंत्री को बर्खास्त करके उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाता लेकिन सरकार ने इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की।

सुखबीर ने किया ट्वीट 
अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मीटू मामले में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘अभी करें। झुकें नहीं। तुर्की में छुट्टियों की बीच अपने शासित राज्य के लिए समय निकालें।’

मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब यह मामला खत्म : वेरका
पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने सूबे के एक मंत्री और एक महिला अधिकारी के बीच उठे विवाद को गंभीर माना। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कार्रवाई कर चुके हैं और इससे महिला अधिकारी भी संतुष्ट हैं। ऐसे में यह पूरा मामला अब समाप्त हो चुका है। 

वेरका ने कहा कि यह प्रकरण चार-पांच हफ्ते पुराना है। मुख्यमंत्री द्वारा मामला सुलझाने के बाद न तो महिला अधिकारी ने कोई मुद्दा उठाया है और न ही संबंधित मंत्री के खिलाफ कोई शिकायत मिली है। ऐसे में मंत्री के खिलाफ भविष्य में किसी कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं रह जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed