फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman who travelled from Canada to Faridabad tests positive for Omicron variant

हरियाणा: कनाडा से फरीदाबाद आई महिला में हुई ओमिक्रॉन की पुष्टि, स्वास्थ्य मंत्री विज ने दी जानकारी

Thu, 23 Dec 2021 02:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 02:23 AM IST
सार

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया में तेजी से फैल रहा है। इस वैरिएंट ने एक बाद फिर लोगों को चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन
Woman who travelled from Canada to Faridabad tests positive for Omicron variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि कनाडा से फरीदाबाद आई एक महिला में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में कोरोना गाइडलान का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। 

विज्ञापन


विज ने बुधवार को विधानसभा में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए और बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिला 13 दिसंबर को कनाडा से लौटी थी और एक दिन बाद कोरोना संक्रमित मिली। बाद में 20 दिसंबर को उनमे ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई। उनके संपर्क में आईं उनकी माता और आंटी भी कोरोना संक्रमित मिली है, जिनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज गए हैं।  तीनों को फरीदाबाद के एक निजी हेल्थकेयर में एकांतवास में रखा गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा विदेशी यात्रा करने वाले तीन और हरियाणा निवासी में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई हैं, लेकिन इन्होंने हरियाणा में प्रवेश नहीं किया है। ये कोरोना संक्रमित होने के बाद से दिल्ली में ही एकांतवास में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक चिरंजीवी राव ने अपने ध्यानाकर्षण नोटिस में पूछा था कि सरकार ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलाव को रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं। इसपर विज ने कहा कि ओमिक्रॉन दुनिया भर में चिंता का विषय बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है, कोविड से संबंधित दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed