फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman tried to enter Haryana Chief Secretary's kothi, arrested along with son

हरियाणा के मुख्य सचिव की कोठी में महिला ने किया घुसने का प्रयास, बेटे समेत गिरफ्तार

Thu, 03 Jun 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman tried to enter Haryana Chief Secretary's kothi, arrested along with son
चंडीगढ़। एक महिला ने अपने बेटे के साथ हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन की चंडीगढ़ सेक्टर 7 स्थित कोठी में जबरन घुसने का प्रयास किया। उन्होंने गारद ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल से बदतमीजी की और उसकी घड़ी छीन ली। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, जबरन घर में घुसने व झपटमारी की धारा के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनकी पहचान गुरुग्राम के सेक्टर 50 फील्ड गार्डन निवासी प्रीति और अथर्व चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन को चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में कोठी नंबर 20 अलॉट की गई है। कोठी के गारद कांस्टेबल सुमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे दोनों मां बेटा जबरदस्ती अंदर घुसने लगे। मना किया तो बदतमीजी और धक्कामुक्की करने लगे। इस दौरान उन्होंने काफी हंगामा भी किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों मां बेटे शिवालिक व्यू होटल में ठहरे हुए थे। मुख्य सचिव से इनका पुराना विवाद चल रहा है। महिला लगातार कोठी में घुसने का प्रयास कर रही है। हैरत की बात है कि विजयवर्धन की कोठी में दो बार घुसने और उनके व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज आने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर मिली थी धमकी
असल में मुख्य सचिव विजयवर्धन ने साइबर पुलिस को शिकायत दी थी कि 21 मई सुबह उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था। मैसेज में गालियां भी लिखी थीं। शिकायत पर सेक्टर 26 थाने में आईटी एक्ट 67 के तहत मामला भी दर्ज किया था।
पहले भी कोठी में घुसने का प्रयास कर चुकी है महिला
इसी महिला ने 16 अप्रैल की सुबह भी कोठी में घुसने का प्रयास किया था। इस दौरान उसने काफी हंगामा किया था। सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर वह मुख्य गेट पार कर अंदर घुस भी गई थी। तब भी सेक्टर 26 थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में जमानत पर छूटने के बाद महिला अपने बेटे को लेकर फिर कोठी पर आ धमकी।

क्या कहते हैं अधिकारी
मुख्य सचिव की कोठी में जबरन घुसने और सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने समेत अन्य मामलों में मां बेटे को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी महिला ने कोठी में घुसने का प्रयास किया था। थाना पुलिस अपने स्तर पर इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। -केतन बंसल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed