{"_id":"6454b52cc6c5a3f3f800e778","slug":"woman-sub-inspector-injured-in-sudden-firing-at-golewala-police-outpost-in-faridkot-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फरीदकोट में महिला चौकी इंचार्ज को सीने में लगी गोली, देर रात की घटना, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फरीदकोट में महिला चौकी इंचार्ज को सीने में लगी गोली, देर रात की घटना, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 05 May 2023 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 01:25 PM IST
सार
घटना देर रात पौने 2 बजे की है। सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर को छाती में गोली लगी है। घायल अवस्था में उन्हें डीएमसी लुधियाना में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट के थाना सदर के अंतर्गत आती गोलेवाला पुलिस चौकी में अचानक गोली चलने से चौकी प्रभारी जोगिंदर कौर घायल हो गई। यह गोली उनकी अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से चली है। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें वहां मौजूद कर्मचारियों द्वारा पहले श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल हॉल में दाखिल करवाया गया जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया।
एसएसपी हरजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एसआई जोगिंदर कौर को उनकी अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली लगी है। यह घटना देर रात पौने 2 बजे के करीब की है। जब वह अपना रिवाल्वर उठाने लगी तब अचानक गोली चल गई जो उनके सीने में लगी।
विज्ञापन
एसएसपी हरजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एसआई जोगिंदर कौर को उनकी अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली लगी है। यह घटना देर रात पौने 2 बजे के करीब की है। जब वह अपना रिवाल्वर उठाने लगी तब अचानक गोली चल गई जो उनके सीने में लगी।
विज्ञापन