फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman murdered by husband and Jeth attacked by hammer in hisar

हथौड़े से हमला कर पति और जेठ ने की महिला की हत्या, बेरहमी से किया गर्दन और छाती पर वार

Mon, 28 Jan 2019 01:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 28 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by husband and Jeth attacked by hammer in hisar
hammer - फोटो : फाइल फोटो

कैंट की डिफेंस कॉलोनी में घरेलू कलह के चलते एक महिला की उसके पति और जेठ द्वारा निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। कैंट के टीपीसी गेट नंबर 4 के सामने की न्यू डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली 41 वर्षीय सुमन पर उसके पति और जेठ ने हथौड़े से गर्दन, छाती, हाथों और पसलियों पर वार किया। मृतका का पति सेवानिवृत्त फौजी है और वारदात के बाद से आरोपी पति सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र और जेठ राजबीर फरार हैं। 

विज्ञापन

 
सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के भाई झज्जर जिले के बापड़ौदा निवासी जितेंद्र के बयान पर राजेंद्र और राजबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।  
विज्ञापन


अकसर झगड़ा करता था राजेंद्र
जितेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन सुमन की शादी बास गांव निवासी राजेंद्र के साथ करीब 22 साल पहले की थी। उस समय राजेंद्र फौज में था। शादी के बाद उसकी बहन ने दो बेटों कमल और उज्ज्वल को जन्म दिया। उसने बताया कि फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद राजेंद्र अपने परिवार के साथ कैंट के सामने की न्यू डिफेंस कॉलोनी में रहने लगा। उसने आरोप लगाया कि उसका जीजा सुमन के साथ अकसर झगड़ा करता रहता था और शराब के नशे में मारपीट भी करता था। शनिवार को उसकी बहन ने फोन कर कहा कि पति राजेंद्र और जेठ राजबीर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और जान से मारना चाहते हैं। जब वह बहन के घर पहुंचा तो उसकी बहन लहूलुहान हालत में थी। उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बाहर गए हुए थे दोनों बेटे 
बताया जा रहा है कि जिस समय राजेंद्र ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय उसके दोनों बेटे बाहर गए हुए थे। शनिवार शाम को सुमन अपनी सहेली के साथ घूमने के बाद यह कहते हुए घर गई थी कि वह दूध का बर्तन लेकर आती है, दूध लेने चलेंगे, लेकिन उसके बाद वह घर से बाहर नहीं आई। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर राजेंद्र और राजबीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  


मृतका के भाई जितेंद्र के बयान पर राजेंद्र और राजबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
-इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह, इंचार्ज, सदर थाना हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed