फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman made reel on road in Chandigarh Policeman husband suspended

रील का चक्कर: पत्नी ने बीच सड़क पर लगाए ठुमके, कांस्टेबल पति पर गिरी गाज, चंडीगढ़ पुलिस ने किया सस्पेंड

Mon, 31 Mar 2025 04:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 31 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बीच सड़क पर रील बनाना महिला के लिए भारी पड़ गया। क्योंकि पुलिस ने पहले महिला को गिरफ्तार किया और अब उसके पुलिसकर्मी पति को भी सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन
Woman made reel on road in Chandigarh Policeman husband suspended
बीच सड़क पर किया डांस। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ की सड़कों पर रील बनाकर चर्चा में आई चंडीगढ़ पुलिस कर्मी की पत्नी के गिरफ्तार होने के बाद अब उसके पति पर भी गाज गिरी है। पुलिस विभाग ने महिला के पति को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले पुलिस ने महिला और उसकी भाभी को भी गिरफ्तार किया था। भाभी की गलती ये थी कि वह महिला की वीडियो शूट कर रही थी। हालांकि उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई थी। ऐसे में अब महिला के पति कांस्टेबल अयज कुंडू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि महिला का डांस वाला वीडियो उसके कांस्टेबल पति के अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया था। जांच के बाद विभाग ने पुलिसकर्मी पति अजय कुंडू की लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सेक्टर-20 में गुरुद्वारा चौक पर सड़क पर रील बनाने वाली पुलिसकर्मी की पत्नी और भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में दोनों महिलाओं को जमानत पर छोड़ दिया था। आरोपियों की पहचान सेक्टर-20 पुलिस कॉलोनी निवासी ज्योति और पूजा के रूप में हुई है। ज्योती चंडीगढ़ पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी अजय कुंडू की पत्नी है। कांस्टेबल अजय की पोस्टिंग सेक्टर-19 थाने में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मार्च को शूट किया था वीडियो, रोक दिया ट्रैफिक
शिकायत में लिखा गया कि सेक्टर-20 में गुरुद्वारा चौक पर 20 मार्च 2025 को एक महिला पहुंची। वहां उस महिला ने बीच सड़क नाचना शुरू कर दिया। उसके साथ एक और महिला थी जो उसका डांस शूट कर रही थी। जिससे बिजी सड़क पर महिला के इस कृत्य से ट्रैफिक में बाधा आई। इससे ट्रैफिक संचालन में परेशानी हुई। यह किसी रोड एक्सीडेंट का कारण भी बन सकता था। पुलिस ने शिकायत पर कारवाई करते हुए दोनों महिलाओं के खिलाफ ट्रैफिक में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शिकायत के बाद महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला के साथ उसका डांस शूट करने वाली महिला पर भी मामला दर्ज हुआ है।


मंदिर में माथा टेकने गई थी दोनों महिलाएं
पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं उस दिन सेक्टर 32 स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेकने के लिए आई थी। इस दौरान ज्योती और पूजा ने वहां वीडियो बनाई। पूजा वीडियो शूट कर रही थी और ज्योती डांस कर रही थी। बाद में वीडियो पर हरियाणावी गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। महिला जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों के सामने नाच रही थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed