फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman legs amputated after being hit by train in Jalandhar of Punjab

Jalandhar: होशियारपुर फाटक पर इंजन के नीचे आई महिला, दोनों पैर कटे, बेटी बोली- मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Sat, 08 Jul 2023 12:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jul 2023 12:53 AM IST
सार

जीआरपी सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला की हालत नाजुक है। उसे सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल पहुंची महिला की बेटी राधिका राणा ने बताया कि मां ममता उर्फ रचना (45) निवासी किशनपुरा घर की स्थिति ठीक न होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान चल रही हैं और दोपहर को अचानक घर से निकल गई।

विज्ञापन
Woman legs amputated after being hit by train in Jalandhar of Punjab
महिला को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर के अड्डा होशियारपुर फाटक पर एक महिला ट्रेन के नीचे आ गई। हादसे में महिला की जान तो बच गई लेकिन दोनों पैर कट गए। चश्मदीदों के अनुसार महिला जब फाटक पर रेल लाइन क्रॉस कर रही थी लोग उसे आवाज लगा रहे थे और ट्रेन के लोको पायलट ने भी काफी हॉर्न बजाया लेकिन महिला ट्रैक से नहीं हटी। 

विज्ञापन


चालक के ब्रेक लगाते-लगाते वह नीचे आ गई। ट्रेन रुकते ही बड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया। इंजन को थोड़ा आगे-पीछे करने के बाद उसके बाजू बचाए गए। अगर ब्रेक न लगती तो महिला की हाथ भी कट सकते थे।
विज्ञापन


दोनों टांग कट जाने और सिर पर गंभीर चोट के कारण महिला दर्द से कराह रही थी। लोगों को फोन करने के बावजूद मौके पर न तो कोई रेलवे का अधिकारी पहुंचा और न ही रेलवे पुलिस। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला की हालत नाजुक है। उसे सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल पहुंची महिला की बेटी राधिका राणा ने बताया कि मां ममता उर्फ रचना (45) निवासी किशनपुरा घर की स्थिति ठीक न होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान चल रही हैं और दोपहर को अचानक घर से निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed